{"_id":"5d627ac18ebc3e93db118872","slug":"clashes-between-police-and-protesters-in-hong-kong-after-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के बाद हांगकांग में पुलिस प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरों से पटी जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मार्च के बाद हांगकांग में पुलिस प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरों से पटी जगह
Sun, 25 Aug 2019 05:40 PM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 25 Aug 2019 05:40 PM IST
सार
- हजारों प्रदर्शनकारी बारिश के बीच हाथों में छाते लिये मार्च में शामिल होने पहुंचे
- पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है
- मार्च के रास्ते में पुलिस को पूरे साजो-सामान के साथ मार्च के रास्ते में देखा जा सकता था
विज्ञापन
hong kong-china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांगकांग के एक बाहरी जिले में लोकतंत्र समर्थक मार्च के बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जहां एक नजदीकी पार्क में जुटे थे वहीं प्रदर्शनकारियों का एक अन्य समूह मुख्य सड़क पर था जो यातायात अवरोध और कोन्स से बैरीकेड बना रहे था और फुटपाथ पर बांस बिखेर रहा था।
चेतावनी के संकेत दिखाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोलों को इस्तेमाल किया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद यह जगह पत्थरों से पट गई। इस झड़प से पहले हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में नए प्रदर्शन की कड़ी में हजारों प्रदर्शनकारी बारिश के बीच हाथों में छाते लिये मार्च में शामिल होने पहुंचे।
हांगकांग के बाहरी इलाके में क्वाई फोंग रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर इस महीने के शुरू में आंसूगैस के गोले दागे जाने के बाद से यह क्षेत्र प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बन गया। मार्च के रास्ते में पुलिस को पूरे साजो-सामान के साथ मार्च के रास्ते में देखा जा सकता था।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अर्धस्वायत्त चीनी क्षेत्र की सड़कों पर दो महीने से ज्यादा समय से हैं। उनकी मांग है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हों और प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस द्वारा बल के इस्तेमाल की जांच की जाए।
कोउलून बे में शनिवार को मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह की पुलिस से झड़प हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जगह-जगह अवरोध लगाए और आग लगाई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 17 से 52 साल की उम्र के 29 लोगों को आक्रामक हथियार रखने और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।