फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clashes after stonepelting on Israel police and 152 Palestinians injured

हिंसा: इस्राइली पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद झड़प, 152 फलस्तीनी घायल

Sat, 16 Apr 2022 05:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरुशलम।
एजेंसी, येरुशलम। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 16 Apr 2022 05:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ट़्वीट कर कहा, टेंपल माउंट और पूरे इस्राइल में शांति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Clashes after stonepelting on Israel police and 152 Palestinians injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यहूदियों के पवित्र स्थान टेंपल माउंट में इस्राइली पुलिस के साथ हुए संघर्ष में 152 से ज्यादा फलस्तीनी घायल हो गए।

विज्ञापन


इस्राइली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रार्थना के बाद अचानक नकाबपोश फलस्तीनियों ने पुलिस और मंदिर में मौजूद इस्राइलियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ट़्वीट कर कहा, टेंपल माउंट और पूरे इस्राइल में शांति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं। अब तक सैकड़ों उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीन पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। वहीं, फलस्तीन की तरफ से रेड क्रेसेंट ने कहा कि ज्यादातर लोग स्टन ग्रेनेड, रबर की गोलियों और पुलिस के डंडों से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस का दावा है कि सघर्ष के कुछ घंटे बाद ही हिंसक माहौल खत्म कर दिया गया था। संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद मंदिर को फिर से खोल दिया गया और करीब 60,000 लोग दोपहर में जुमे की मुख्य नमाज में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed