फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clash in Indonesia's restive Papua region kills 18 rebels, 2 police officers News In Hindi

Indonesia: इंडोनेशिया के पापुआ में सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच भिड़ंत, 20 से ज्यादा की मौत; तनाव बरकरार

Fri, 16 May 2025 08:43 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जयपुरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जयपुरा Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 16 May 2025 08:43 PM IST
सार

इंडोनेशिया के पापुआ में विद्रोहियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में 18 विद्रोही और 2 पुलिसकर्मी मारे गए। सेना ने विद्रोहियों की तरफ से हुए तीर-बंदूक से हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Clash in Indonesia's restive Papua region kills 18 rebels, 2 police officers News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया के अशांत पापुआ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को सुरक्षा बलों और अलगाववादी विद्रोहियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 18 विद्रोही और 2 पुलिसकर्मी मारे गए। यह झड़प उस समय हुई जब सैनिक स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं देने के लिए गांवों में जा रहे थे।

विज्ञापन

विद्रोहियों ने तीर और बंदूक से किया हमला
मामले में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इवान द्वी प्रिहरतोनों ने बताया कि विद्रोहियों ने सैनिकों पर तीर और बंदूकों से हमला किया, जिसके जवाब में सेना ने नपे-तुले और पेशेवर तरीके से कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद सैनिकों ने हथियार, तीर-कमान और 'मोर्निंग स्टार' झंडा (विद्रोहियों का प्रतीक) जब्त किया। हालांकि विद्रोही संगठन 'वेस्ट पापुआ लिबरेशन आर्मी' ने दावा किया कि उनके केवल 3 लड़ाके मारे गए हैं, जबकि बाकी मृतक निर्दोष नागरिक थे। इसके साथ ही  उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का भी दावा किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Ukraine Conflict: अल्बानिया में यूरोपीय देशों का शिखर सम्मेलन, रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम पर रहा जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तनाव बरकरार
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस ताजा झड़प के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही सेना व पुलिस मिलकर गश्त बढ़ा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय नागरिकों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। सरकार और सैन्य अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने का भरोसा जताया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पापुआ की राजनीतिक मांगों पर संवाद नहीं होता, इस तरह की घटनाएं रुकने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'भारत की ब्रह्मोस ने AWACS को पहुंचाया नुकसान', पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल का कबूलनामा

 

पापुआ में विद्रोह की कहानी
गौरतलब है कि इंडोनेशिया के अशांत पापुआ में चल रहा विद्रोह आज का नहीं है। इसकी शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी, जब इंडोनेशिया के खिलाफ विद्रोह चल रहा है। विद्रोही वहां की स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। देखा जाए तो अब ये मांग इतनी तेज हो गई है कि पिछले कुछ वर्षों में हमलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उदाहारण के तौर पर हाल ही में सोने की खदान पर भी विद्रोहियों ने हमला कर 17 लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed