{"_id":"6827444e2464df8ad0033ac0","slug":"pakistan-s-lie-exposed-again-former-air-marshal-confessed-india-fired-brahmos-awacs-destroyed-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan: पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी... लगातार आईं ब्रह्मोस से AWACS को भी नुकसान- पाक के पूर्व एयर मार्शल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Pakistan: पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी... लगातार आईं ब्रह्मोस से AWACS को भी नुकसान- पाक के पूर्व एयर मार्शल
Fri, 16 May 2025 07:27 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 16 May 2025 07:27 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पाकिस्तान लगातार एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई से उसके सैन्य ठिकानों और वायु रक्षा प्रणालियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल ने कबूल किया है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने उनके देश में तबाही मचाई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से कोई भी नुकसान न होने की बात कह रहा पाकिस्तान का एक बार फिर बेनकाब हुआ है। अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने उसकी पोल खोली है। पूर्व एयर मार्शल ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है कि भारत ने एक के बाद एक चार ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। इससे पाकिस्तान के एयर बोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को नुकसान पहुंचा।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पाकिस्तान लगातार एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई से उसके सैन्य ठिकानों और वायु रक्षा प्रणालियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। भारत लगातार पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है। अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल ने कबूल किया है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने उनके देश में तबाही मचाई।
विज्ञापन
एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने कहा कि 10 मई को भारतीय सेना ने लगातार चार ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। ये सतह से सतह पर थीं या हवा से सतह पर मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हमारे पायलट अपने जहाजों को सुरक्षित करने के लिए दौड़े। पहली, फिर दूसरी, तीसरी एक के बाद एक मिसाइलें आती रहीं। चौथी मिसाइल भोलारी एयरबेस के हैंगर से टकराई और AWACS क्षतिग्रस्त हो गया। भारत के इस हमले में पाकिस्तानी वायुसेना के छह कर्मचारी मारे गए थे। पाकिस्तान लगातार अपने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात को नकारता रहा है। अब पाकिस्तान के पूर्व अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया है। हमले में एयरबेस को नुकसान पहुंचा है और कुछ लोगों की जान भी गई है। पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos
रक्षा विशेषज्ञ ने अमर उजाला से कहा था AWACS को नुकसान पहुंचा है
हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, जो लंबी दूरी के रडार सर्विलांस और एयर डिफेंस कंट्रोल और कमांड के काम आता है) को नुकसान पहुंचा है। यह पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा। AWACS कई सारी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। अगर ये नष्ट हो गया तो उनकी आधी शक्ति खत्म हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
भारत ने दागी थीं 15 ब्रह्मोस मिसाइल
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ था। बताया गया था कि करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागकर भारत ने पाकिस्तान के एयरबेसों को नेस्तनाबूद कर दिया। नौ और 10 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेस पर हमले किए और उसके चीनी एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज में कहा था कि हमारे ब्रह्मोस की ताकत पूरी दुनिया ने देख ली है। पाकिस्तान पर हमारी मिसाइल कहर बनकर बरसी है।
ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों ने मचाई भारी तबाही
सूत्रों ने बताया था कि इन हमलों में भारत ने अपनी सबसे शक्तिशाली ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया। भारतीय वायुसेना ने करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तानी एयरबेस पर दागीं। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और राफेल लड़ाकू विमानों से छोड़ी गई स्कैल्प मिसाइलों ने पाकिस्तान में खूब तबाही मचाई। इन मिसाइलों ने उसकी विमान संचालन नेटवर्क और अन्य क्षमताओं को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुए इन हमलों से पाकिस्तान थर्रा गया। ऐसा पहली बार हुआ कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का प्रयोग किसी सक्रिय संघर्ष में किया। भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की ताकत दिखाई।
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं।