फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Civil rights warrior John Lewis dies in America

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के योद्धा जॉन लुईस का निधन

Sun, 19 Jul 2020 04:55 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्ट, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्ट, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Civil rights warrior John Lewis dies in America
John Lewis - फोटो : social Media
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले सांसद जॉन लुईस (80) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े नायकों में एक बताया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताया है। व्हाइट हाउस समेत पूरे अमेरिका में सरकारी भवनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में झुका दिए गए। 
विज्ञापन


लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने के वाले ‘बिग सिक्स’ कार्यकर्ताओं में शामिल थे। इस आंदोलनकारी समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथ किंग जूनियर ने किया था। लुईस तब बिग सिक्स कार्यकर्ताओं में सबसे कम उम्र के थे। वह 1963 में वॉशिंगटन मार्च में भाषण देने वाले बिग सिक्स कार्यकर्ताओं में शामिल आखिरी जीवित सदस्य थे। लुईस अटलांटा से प्रतिनिधि सभा के सदस्य थे। 
विज्ञापन


पेलोसी ने कहा, उनके जैसा सहकर्मी होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम उनके निधन से दुखी हैं। सीनेटर मिच मैकोनल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। लुइस ने दिसंबर 2019 कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed