फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Citizen Lab report, Government spyware penetrates private phones of 36 journalists of Al Jazeera

सरकारी स्पाईवेयर से अल-जजीरा के 36 पत्रकारों के निजी फोन में लगी सेंध

Tue, 22 Dec 2020 07:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Citizen Lab report, Government spyware penetrates private phones of 36 journalists of Al Jazeera
Android Malware - सांकेतिक तस्वीर

कतर की मीडिया कंपनी ‘अल-जजीरा’ के कई पत्रकारों के निजी फोन को एक ‘स्पाईवेयर’ से निशाना बनाया गया है। आशंका है कि इसके तार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की सरकारों का हाथ होने की आशंका
‘सिटिजन लैब’ नामक संस्था की रविवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने एक ऐसे ‘मैलवेयर’ का पता लगाया है, जिससे ‘अल जजीरा’ के 36 पत्रकारों, निर्माताओं, एंकरों के निजी फोन में सेंध लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मैलवेयर को इस्राइल स्थित एनएसओ समूह का समर्थन हासिल है, जो दमनकारी सरकारों को ‘स्पाईवेयर’ बेचने की खुले तौर पर निंदा करता रहा है।
विज्ञापन


‘मैलवेयर’ एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल फोन या कंप्यूटर से गोपनीय या निजी जानकारी चुराने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस ‘मैलवेयर’ से फोन के उपयोगकर्ता के बिना कुछ किए आई-मैसेज प्रभावित हुए हैं। सिटिजन लैब के अनुसार यह ‘मैलवेयर’ फोन को निर्देश देता है कि वे अपनी सामग्री एनएसओ से जुड़े सर्वरों पर अपलोड करें। ऐसा करते ही पत्रकारों का आईफोन निगरानी में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें न तो उपयोगकर्ता को किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है और न ही उसे धमकी भरे संदेश भेजे जाते हैं। संस्था का कहना है कि इस तरह के साइबर हमले जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उस घोषणा से कुछ ही सप्ताह पहले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed