फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cigarette Smoking People under 100 years of age will not be able to buy cigarettes in Hawaii America

100 साल से कम उम्र के लोग नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, बन रहा है कानून

Mon, 11 Feb 2019 03:33 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Cigarette Smoking People under 100 years of age will not be able to buy cigarettes in Hawaii America
No Cigarette
अमेरिका के हवाई राज्य में सदन में एक कानून का मसौद पेश किया है जिसके मुताबिक 2024 तक 100 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। यानि अगले पांच सालों में सिगरेट की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाएगी। हालांकि यह प्रतिबंध सिगार, पाइप तंबाकू, चबाने वाले तंबाकू (गुटखा) या ई-सिगरेट पर लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन

हर साल बढ़ाएगी जाएगी उम्र की सीमा

कानून के मसौदे के मुताबिक अगले 5 सालों के दौरान सिगरेट खरीदने वालों की न्यूनतम उम्र सिलसिलेवार बढ़ाई जाएगी। अभी यहां सिगरेट खरीदने वालों की न्यूनतम उम्र 21 साल है। 2020 में 30 साल से कम उम्र के लोग सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके बाद 2021 में 40, 2022 में 50, 2023 में 60 और 2024 में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र 100 साल कर दी जाएगी। यानी यहां सिगरेट पीना है, तो पहले 100 साल जीना होगा। 
विज्ञापन

भारत में जितने मर जाते, उतनों को बचाने की कवायद

रिपब्लिकन पार्टी की नेता सिंथिया थिएलेन सदन में इस बिल को लाई हैं। उनका कहना है कि नई नीति से हम हवाई को 2024 तक पूरी तरह से सिगरेट मुक्त कर देंगे। हवाई राज्य की कुल जनसंख्या 14 लाख के करीब है। आपको जानकर हैरत होगी कि लगभग इतने लोग हर साल भारत में सिगरेट पीने से मर जाते हैं। गौरतलब है कि भारत में सिगरेट पीने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कानून कारगर नहीं

सिगरेट की बुरी लत से छुटकारा दिलाने के लिए हवाई ने कई ठोस कदम उठाए हैं। इनमें तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाना और इन्हें खरीदने की न्यूनतम उम्र 21 साल करना शामिल है। हालांकि, सिंथिया का कहना है कि पुराने सभी कानूनों में कुछ न कुछ कमी थी, जिनसे लोग बच निकलने के रास्ते भी तलाश लेते थे। 

सिगरेट सबसे खतरनाक वस्तु

सिगरेट बंद करने के लिए पिछले महीने जो कानून प्रस्तावित किया गया है, उसमें सिगरेट को सबसे खतरनाक वस्तु माना गया है। क्योंकि बाकी बीमारियों के मुकाबले सिगरेट की वजह से राज्य में ज्यादा मौतें हुई हैं। 

सिंथिया ने अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम जानते हैं कि दुनिया का सबसे मुश्किल काम है अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना। यह एक कठिन रास्ता है, लेकिन किसी को सही कदम उठाना होगा। इसलिए हमने इसका बीड़ा उठाया है। इन पांच सालों में सरकार सिगरेट से मिलने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई का रास्ता भी ढूंढ लेगी।

हालांकि सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सिगार, चबाने वाली तंबाकू और ई-सिगरेट पर लागू नहीं होगा। साल 2010-11 में हवाई में 90 साल के ऊपर के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या 0.8% थी। इस लिहाज से 2024 में सिगरेट की बिक्री लगभग बंद हो जाएगी।"
 

न्यूजीलैंड में भी बन रहा एक कानून

Cigarette Smoking People under 100 years of age will not be able to buy cigarettes in Hawaii America
e-cigarette

न्यूजीलैंड की सरकार कार में बच्चों के मौजूद रहने पर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। बच्चों की सेहत को होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार यह प्रस्ताव संसद में ला रही है। 

कानून बन जाने के बाद ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सरकार के मुताबिक सिगरेट के धुएं का सबसे ज्यादा बुरा असर बच्चों पर पड़ता हैं। इसलिए बच्चों को बचाने के लिए यह कानून बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed