फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CIA fires its Vienna chief over handling of Havana syndrome cases

कार्रवाई: सीआईए ने ‘हवाना सिंड्रोम’ मामलों से निपटने के लिए अपने वियना प्रमुख को किया बर्खास्त, रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 24 Sep 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 10:29 AM IST
सार

दूतावास के कर्मचारियों और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों और उनके परिवारों से जुड़े दर्जनों मामले हाल ही में वियना में दर्ज किए गए थे, लेकिन अज्ञात स्टेशन प्रमुख ने संदेह व्यक्त किया था। 

विज्ञापन
CIA fires its Vienna chief over handling of Havana syndrome cases
CII का दफ्तर - फोटो : self

विस्तार

सीआईए ने हाल ही में अपने वियना, ऑस्ट्रिया स्टेशनमास्टर को बर्खास्त कर दिया । वियना प्रमुख को हवाना सिंड्रोम मामलों में वृद्धि को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप है। एकअमेरिकी अखबार ने ने गुरुवार को बताया कि सीआईए ने हाल ही में अपने वियना, ऑस्ट्रिया स्टेशनमास्टर को आलोचना के बीच निकाल दिया कि व्यक्ति ने रहस्यमय हवाना सिंड्रोम मामलों में वृद्धि को गंभीरता से नहीं लिया। बता दें कि पिछले महीने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का वियतनाम दौरा भी इसी खतरे की वजह से कुछ वक्त के लिए टालना पड़ा था।

विज्ञापन


हालांकि, सीआईए के एक प्रवक्ता ने रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि एजेंसी दुनिया भर में अमेरिकी राजनयिक मिशनों में रहस्यमय बीमारी की दर्जनों संभावित घटनाओं को गंभीरता से लेती है। सीआईए के उप निदेशक डेविड कोहेन ने पिछले सप्ताह कहा था कि इसका कारण और स्रोत रहस्यपूर्ण है। 
विज्ञापन


इलाज के लिए कर्मचारियों की बढ़ाई गई संख्या
सीआईए और पेंटागन सहित अमेरिकी सरकार ने मामलों की जांच और इलाज के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। “हवाना सिंड्रोम”का मामला पहली बार क्यूबा की राजधानी में सामने आया था, इस बीमारी में नाक से खून, सिरदर्द, कमजोर दिखना और जी मचलाना समेत कई लक्षण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 अमेरिकी अधिकारी इस बीमारी की चपेट में आए
इस महीने एजेंसी के निदेशक विलियम बर्न्स के साथ भारत की यात्रा करने वाले एक सीआईए अधिकारी ने हवाना सिंड्रोम के बारे में मीडिया को सूचना दी थी। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले बताया गया कि पीड़ित की पहचान नहीं की गई थी, जिसके बाद उसका इलाज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 अमेरिकी अधिकारी और परिवार के सदस्य हवाना सिंड्रोम की चपेट में आ गए। 

क्या है हवाना सिंड्रोम ?
 हवाना सिंड्रोम बीमारी एक रहस्यमय वायरल है, जिसमें माइग्रेन, मतली, चक्कर, फीवर,याददाश्त चला जाना, आंखों की रोशनी कमजोर हो जाना, इम्यूनिटी पावर खत्म हो जाना शामिल हैं।

2016 में पहली बार क्यूबा की राजधानी में पायी गई बीमार
यह पहली बार 2016 में क्यूबा में पाया गया था। संयुक्त राज्य दूतावास के अधिकारियों ने इसका उजागर किया था। दूतावास के कर्मचारियों और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों और उनके परिवारों से जुड़े दर्जनों मामले हाल ही में वियना में दर्ज किए गए थे, लेकिन अज्ञात स्टेशन प्रमुख ने संदेह व्यक्त किया इस पर ध्यान नहीं दिया। इसे देखते हुए सीआईआई ने स्टेशन प्रमुख के खिलाफ कदम उठाया। 


कहां-कहां मिले हैं मामले?
प्रतिष्ठित और सभ्या साज  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'हवाना सिंड्रोम' के मामले धीरे-धीरे पैर पसार रहे हैं। हर महाद्वीप से आने लगे हैं। क्यूबा के बाद चीन, जर्मन, ऑस्ट्रेलिया, ताईवान और यहां तक कि वाशिंगटन डीसी में भी इसके मरीज मिले। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के विएना से भी दर्जनों मामलों कों पता चला था। भारत में 'हवाना सिंड्रोम' के लक्षण नजर आने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed