{"_id":"5d0338648ebc3e221c737c60","slug":"christchurch-mosque-attack-defendant-pleads-not-guilty-to-all-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च में 51 लोगों को मारने वाले आरोपी ने खुद को दोषी मानने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च में 51 लोगों को मारने वाले आरोपी ने खुद को दोषी मानने से किया इनकार
Fri, 14 Jun 2019 11:36 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
ब्रेंटन टैरेंट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी करके 51 लोगों की हत्या करने के आरोपी ने अपने आप को दोषी मानने से इनकार कर दिया है। आरोपी ब्रेंटन टैरेंट क्राइस्टचर्च उच्च न्यायालय में ऑकलैंड की अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल से ऑडियो-विजुअल लिंक के माध्यम से पेश हुआ। टैरेंट के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल ‘आरोपों के लिए दोषी नहीं है’। टैरेंट पर हत्या के 51 आरोप, हत्या की कोशिश के 40 और आतंकवादी गतिविधि को लेकर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत को बताया गया कि टैरेंट के मानसिक स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे न्यूजीलैंड में हुए नरसंहार के मामले की सुनवाई का सामना करने के लिए स्वस्थ पाया गया है। सुनवाई के दौरान टैरेंट को कई बार कुटिल मुस्कान के साथ देखा गया। न्यायाधीश कैमरन मैंडर ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए अगले साल चार मई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
पहली सुनवाई में भी हंस रहा था आरोपी
28 साल के टैरेंट ने 15 मार्च (शुक्रवार) को क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों अल-नूर और लिनवुड में दोपहर की नमाज के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में 51 लोगों की जान गई थी। इसमें बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
हमले के अगले दिन पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, तब वह पूरे समय मुस्कुराता रहा। मीडिया के सामने भी वह हंस रहा था। कोर्ट में उसने खुद को फासिस्ट बताया था और जमानत के लिए आग्रह भी नहीं किया था।