{"_id":"5c975529bdec22146a72d034","slug":"christchurch-attack-new-zealand-will-hold-national-remembrance-service-for-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च हमला: पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करेगी सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च हमला: पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करेगी सरकार
Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन होगा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए 29 मार्च को राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह घोषणा की। यह स्मृति कार्यक्रम क्राइस्टचर्च में होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया के एक श्वेत व्यक्ति ने 15 मार्च को शहर की दो मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ रहे 50 मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया था। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसे लेकर एक बयान दिया है।
विज्ञापन
बयान में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्मृति सेवा क्राइस्टचर्च निवासियों, न्यूजीलैंड वासियों और दुनियाभर के लोगों को एक साथ आकर आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सम्मान देने का अवसर मुहैया कराती है। अभूतपूर्व आतंकवादी हमले के बाद से लेकर अब तक हमारे देश में अत्यधिक शोक का माहौल और प्रेम की भावना है।’
विज्ञापन