फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese student harassed 10 women from England and China, court found him guilty, punishment announced June 19

UK: चीनी छात्र ने इंग्लैंड और चीन की 10 महिलाओं से किया दुष्कर्म, अदालत ने माना दोषी, 19 जून को सजा का एलान

Thu, 06 Mar 2025 10:43 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Thu, 06 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

चीन के एक पीएचडी छात्र ने नशीला पदार्थ खिलाकर इंग्लैंड और चीन की 10 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। लंदन की एक अदालत ने छात्र को दोषी माना। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़िताओं की संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है। आरोपी छात्र को कोर्ट 19 जून को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन
Chinese student harassed 10 women from England and China, court found him guilty, punishment announced June 19
अदालत ने माना दोषी (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के एक पीएचडी छात्र ने नशीला पदार्थ खिलाकर इंग्लैंड और चीन की 10 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। लंदन की एक अदालत ने छात्र को दोषी माना। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़िताओं की संख्या 50 से ज्यादा हो सकती है। आरोपी छात्र को कोर्ट 19 जून को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन


इनर लंदन के क्राउन कोर्ट में एक महीने तक चली सुनवाई के दौरान कहा गया कि 28 वर्षीय झेनहाओ जू ने 2019 और 2023 के बीच घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। उसे दुष्कर्म के 11 मामलों में दोषी ठहराया गया। न्यायाधीशों ने 19 घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई के दौरान पाया कि ज़ू ने लंदन में तीन और चीन में सात महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि पुलिस केवल दो पीड़िताओं की पहचान कर पाई। पुलिस ने कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि 50 से अधिक अन्य महिलाएं जू की शिकार हुई होंगी। 
विज्ञापन


न्यायालय ने पाया कि आरोपी जू ने महिलाओं की अश्लील वीडियो भी बनाता था। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र जू ने दावा किया कि उसने यौन संबंध सहमति से बनाए थे। न्यायाधीश रोसिना कॉटेज ने छात्र को एक खतरनाक और हिंसक यौन अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि उसकी सजा बहुत लंबी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र जू को ताक-झांक के तीन मामलों,  अश्लील चित्र रखने के 10 मामलों, झूठे कारावास के एक मामले और यौन अपराध करने के इरादे से नियंत्रित दवा ब्यूटेनडिऑल रखने के तीन मामलों में भी दोषी ठहराया गया। जबकि अश्लील चित्र रखने के दो मामलों, यौन अपराध करने के इरादे से एमडीएमए रखने के एक मामले से मुक्त कर दिया गया।

डेटिंग एप से करता था महिलाओं से दोस्ती
कोर्ट को बताया गया कि आरोपी जू वीचैट और डेटिंग ऐप्स पर चीनी मूल की साथी छात्रों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें लंदन या चीन में किसी अज्ञात स्थान पर अपने अपार्टमेंट में शराब पीने के लिए आमंत्रित करता था और उन्हें नशीला पदार्थ दे देता था। पुलिस ने कहा कि उसने दुष्कर्म के दौरान पीड़िताओं को इतना नशा दिया कि वह उसकी हरकत का विरोध न कर सकें और कई मामलों में तो उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि उनके साथ क्या हुआ था।

पुलिस ने उन दो महिलाओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जू के खिलाफ गवाही दी। पुलिस ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि उसने संभवत: 50 अन्य महिलाओं के साथ ऐसा किया होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें लगता है कि जू ने उनको निशाना बनाया है कि वे पुलिस बल से संपर्क करें।


आरोपी जू 2017 में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए बेलफास्ट, उत्तरी आयरलैंड आया था। इसके बाद 2019 में मास्टर डिग्री और फिर पीएचडी के लिए यूसीएल चले गए। यूसीएल के अध्यक्ष डॉ. माइकल स्पेंस ने कहा कि हमारी संवेदनाएं सभी के साथ हैं और हम उन महिलाओं की बहादुरी को नमन करते हैं, जिन्होंने इन अपराधों की रिपोर्ट की और मुकदमे में साक्ष्य दिए।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed