{"_id":"6185e6747a68b8148a4a7a51","slug":"chinese-spy-convicted-of-stealing-us-aerospace-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: विमानन व एयरोस्पेस कंपनी की सूचनाएं चोरी कर रहा था चीनी जासूस, दोषी करार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: विमानन व एयरोस्पेस कंपनी की सूचनाएं चोरी कर रहा था चीनी जासूस, दोषी करार
Sat, 06 Nov 2021 07:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:50 AM IST
सार
चीनी जासूस को आर्थिक जासूसी व विमानन व एयरोस्पेस कंपनी की सूचनाएं चोरी करने जैसे दो मामलों में दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विमानन व एयरोस्पेस कंपनियों की जरूरी गुप्त सूचनाएं चीन तक पहुंचाते हुए एक चीनी जासूस को गिरफ्तार किया गया था। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने इस चीनी जासूस को विमानन कंपनियों के व्यापार की सूचनाएं चुराने आरोप में दोषी ठहराया है। न्याय विभाग का कहना है कि जासूस यानजुन जू को आर्थिक जासूसी और व्यापार की गुप्त सूचनाओं को चोरी करने से संबंधित दो मामलों में दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
हो सकती है 60 साल तक की जेल
जानकारी के मुताबिक, आर्थिक जासूसी व व्यापार की गुप्त सूचनाओं को चोरी करने के एवज में चीनी जासूस पर पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना या फिर 60 साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
कई एजेंसियों के साथ काम कर रही एफबीआई
चीन अमेरिका में कई अभियान चला रहा है। उसके कई जासूस चीन तक अमेरिका की गुप्त सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। एफबीआई के सहायक निदेशक एलन कोहलर जूनियर ने बताया कि एफबीआई दर्जन भी अमेरिकी एजेंसियों के साथ्ज्ञ काम कर रही है, जिससे चीन के अभियानों का मुकाबला किया जा सके।
विज्ञापन