{"_id":"5f823b8e8ebc3e9b8268b8f8","slug":"chinese-security-forces-fired-tear-gas-shells-at-nepali-team-in-humla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का असली चेहरा आया सामने, सुरक्षाबलों ने नेपाली टीम पर दागे आंसू गैस के गोले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का असली चेहरा आया सामने, सुरक्षाबलों ने नेपाली टीम पर दागे आंसू गैस के गोले
Sun, 11 Oct 2020 07:05 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 07:05 AM IST
सार
- नेपाली कांग्रेस के नेता जीवन बहादुर शाही कर रहे थे बॉर्डर पिलर्स की मॉनीटरिंग करने पहुंची टीम का नेतृत्व
- नम्खा गांव नगरपालिका के उपाध्यक्ष मामूली रूप से घायल
विज्ञापन
नेपाल-चीन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन का नेपाल के साथ दोस्ती का नाटक आखिरकार दुनिया के सामने आ ही गया। चीनी सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती जिले हुमला के नाम्खा गांव में बॉर्डर पिलर की मॉनीटरिंग करने पहुंची नेपाली टीम पर आंसू गैस के गोले दागे। इस हमले में नम्खा गांव नगरपालिका के उपाध्यक्ष पेना लामा की आंख में मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
लामा ने बताया, टीम बॉर्डर पिलर्स का मुआयना कर रही थी, इसी दौरान चीन की ओर से आंसू गैस के गोल दागे गए। गोले पिलर नंबर 9 के नजदीक दागे गए, जब टीम बॉर्डर पिलर पांच, छह, सात और आठ का मुआयना करने के बाद लौट रही थी। जिस टीम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए उस टीम का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस के नेता जीवन बहादुर शाही कर रहे थे।
विज्ञापन
लामा ने बताया कि चीन की इस हरकत से उनकी आंख में मामूली चोट भी आई है। नेपाल-चीन सीमा से ये घटना ऐसे समय सामने आई है, जब नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से उन रिपोर्टों को नकार दिया गया है, जिनमें इस क्षेत्र के नेपाली लोगों के हवाले से दावा किया गया था कि चीन ने हुमला जिले में नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण किया है। नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीन ने जो निर्माण कार्य किया है, वह चीन की अपनी सीमा में किया गया है, न कि नेपाल की सीमा में।
विज्ञापन