फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese rocket explodes hundreds of fragments hovering in space thousand satellites in danger

China: अंतरिक्ष में चीनी रॉकेट में विस्फोट के बाद मंडरा रहे सैकड़ों टुकड़े, एक हजार से ज्यादा उपग्रहों को खतरा

Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
सार

चीन ने 18 G60 उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने के लिए पिछले मंगलवार को ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रॉकेट को लॉन्च किया था। रॉकेट में पृथ्वी की कक्षा के नीचे विस्फोट हो गया। अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा कि रॉकेट टूटने से मलबा बन गया।

विज्ञापन
Chinese rocket explodes hundreds of fragments hovering in space thousand satellites in danger
राॅकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

पिछले सप्ताह छह अगस्त को चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से छोडे़ गए लॉन्ग मार्च 6ए रॉकेट में विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में रॉकेट के सैकड़ों टुकड़े मंडरा रहे हैं। इससे एक हजार से उपग्रहों पर खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


चीन ने 18 G60 उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने के लिए पिछले मंगलवार को ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रॉकेट को लॉन्च किया था। रॉकेट में पृथ्वी की कक्षा के नीचे विस्फोट हो गया। अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा कि रॉकेट टूटने से मलबा बन गया। इसमें सैकड़ों टुकड़े थे। इस मलबे ने एक हजार से अधिक उपग्रहों और अन्य परिक्रमा करने वाली वस्तुओं को खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन


वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि रॉकेट का मिशन अंतरराष्ट्रीय कानून और सार्वभौमिक अभ्यास के लिए बाहरी अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उपयोग था। उन्होंने कहा कि चीन ने आवश्यक उपाय किए हैं और संबंधित कक्षा क्षेत्र की बारीकी से निगरानी कर रहा है और डेटा विश्लेषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिम्मेदार देश के रूप में चीन अंतरिक्ष मलबे के शमन को महत्व देता है। हमने उपग्रहों और वाहक रॉकेटों के मिशन पूरा करने के बाद अंतरिक्ष मलबे को कम करने के उपाय करने का नियम बनाया है, ताकि बाहरी अंतरिक्ष के पर्यावरण की रक्षा में मदद मिल सके और गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।


लगातार फेल हो रहे रॉकेट
चीन की कंपनियों की तरफ से लॉन्च किए जा रहे कई रॉकेट अपने मिशन पर पहुंचने से पहले फेल हो रहे हैं। पिछले महीने हाइपरबोला आईस्पेस की तरफ से बनाया गया 24 मीटर ऊंचा ठोस ईंधन वाला रॉकेट चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ, लेकिन चौथे चरण में एक गड़बड़ी आई और लॉन्च मिशन फेल हो गया। वहीं एक जुलाई को एक शक्तिशाली चीनी रॉकेट संरचनात्मक खराबी के कारण जमीनी परीक्षण के दौरान लॉन्च होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्पेस पायनियर ने कहा कि तियानलोंग-3 रॉकेट 1 जुलाई को हेनान प्रांत के गोंगयी काउंटी में एक सुविधा में स्टेटिक-फायर टेस्ट के दौरान अचानक से लॉन्च हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed