{"_id":"61006668a4ffc643bc2ca294","slug":"chinese-poet-and-current-affairs-commentator-li-huizhi-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ना: असहनीय निगरानी के बीच चीनी कवि ली हुइजी ने की खुदकुशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रताड़ना: असहनीय निगरानी के बीच चीनी कवि ली हुइजी ने की खुदकुशी
Wed, 28 Jul 2021 01:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुआंगदोंग।
एजेंसी, गुआंगदोंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:32 AM IST
सार
- ली हुइजी ने सुसाइड नोट ऑनलाइन पोस्ट किया था
- चीन सरकार करती थी असहनीय निगरानी
- हुइजी को चीनी सरकार के प्रमुख आलोचकों में गिना जाता था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में असहनीय निगरानी के बीच चीन के कवि और करंट अफेयर्स के स्तंभकार ली हुइजी ने आत्महत्या कर ली है। वे शी जिनपिंग की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक 62 वर्षीय ली हुइजी ने ग्वांगदोंग के हुइझोउ शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
हुइजी के दोस्त ली जुवेन ने रेडियो को बताया कि कवि ने अपनी जान लेने से पहले एक सुसाइड नोट ऑनलाइन पोस्ट किया था। उसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया। हुइजी ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन नोटके मुताबिक, ली हुइजी ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग के कार्यकाल में बढ़ी हुई निगरानी को असहनीय बताया। पत्र में कहा गया है कि शी के सत्ता संभालने के बाद से सार्वजनिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जगह कम होती जा रही है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि ली के फोन की निगरानी की गई और यदि वे शहर से बाहर जाना चाहते तो भी उन्हें पुलिस को बताना पड़ता था।