फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese help sent Pakistan, 50 thousand liters of pesticides sent Karachi to prevent locust attack

टिड्डियों के हमले से बचाने के लिए पाकिस्तान को चीनी मदद, 50 हजार लीटर कीटनाशक कराची भेजी गईं

Mon, 09 Mar 2020 09:33 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 09 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Chinese help sent  Pakistan, 50 thousand liters of pesticides sent Karachi to prevent locust attack
टिड्डी दल का धावा

पाकिस्तान को टिड्डियों के हमले से बचाने के लिए चीन ने कीटनाशकों और जरूरी सामानों की पहली खेप कराची भेजी है। इसके तहत 50 हजार लीटर कीटनाशक, 14 हाईपावर रिमोट स्प्रे समेत अन्य जरूरी सामान हैं।

विज्ञापन


चीन के कृषि विभाग के विशेषज्ञों की एक टीम सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब प्रांत के दस दिनों के दौरे पर थी। वहां के हालात का जायजा लेने के बाद चीन ने तात्कालिक तौर पर यह मदद पाकिस्तान को भेजी है।
विज्ञापन


चीन के अधिकारियों ने पाकिस्तान को मदद सामग्री भेजने से पहले कहा था कि पाकिस्तान को ऐसे संकट से उबारने के लिए वहां अनुभव की कमी को देखते हुए पर्याप्त ट्रेनिंग की जरूरत है, साथ ही बड़े पैमाने पर पाकिस्तान को मदद की जाएगी। चीनी विशेषज्ञों की टीम पाकिस्तान जाकर वहां कीटनाशकों के छिड़काव, हाई पावर स्प्रे करने के तौर तरीकों के बारे में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक कीटनाशकों के साथ साथ अन्य कई तरह के कीटनाशकों का उपयोग इस समय बेहद जरूरी है। चीनी विशेषज्ञों के मुताबिक अगले  चार से छह हफ्ते  टिड्डियों के प्रजनन और तेजी से बढ़ने के हैं और इसी वक्त वहां इसकी रोकथाम की सबसे ज्यादा जरूरत है।


चीनी अफसरों ने कहा है कि पाकिस्तान इस समय कोरोना वायरस के खतरे के साथ टिड्डियों के खतरनाक हमले जैसे दोहरे संकट से गुजर रहा है और हमें भरोसा है कि वह हमारे साझा प्रयास से दोनों पर ही विजय पा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed