फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese government's new initiative ,couples who are 25 or less will get rewards for marriage

China: जन्मदर बढ़ाने के लिए चीनी सरकार की नई पहल, 25 या उससे कम उम्र वाले जोड़ों को शादी के लिए मिलेंगे इनाम

Tue, 29 Aug 2023 12:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

चांगशन काउंटी के ऑफिशियल वीचैट अकाउंट पर एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि इनाम सही उम्र में और बच्चा पैदा करने योग्य आयु में शादी करने के लिए दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Chinese government's new initiative ,couples who are 25 or less will get rewards for marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन की सरकार ने जन्मदर में गिरावट पर बढ़ती चिंता के बीच युवाओं को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अनोखा उपाय ढूंढ निकाला है। दरअसल, पूर्वी चीन में सरकार 25 वर्ष या उससे कम उम्र वाली दुल्हन को शादी के लिए 1,000 युआन ($137) का "इनाम" दे रही है। 
विज्ञापन


चांगशन काउंटी के ऑफिशियल वीचैट अकाउंट पर एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि यह इनाम सही उम्र में और बच्चा पैदा करने योग्य आयु में शादी करने के लिए दिया जा रहा है। छह दशकों में पहली बार जनसंख्या में गिरावट और तेजी से बढ़ती उम्र वाली आबादी चीन के लिए चिंता का विषय बन चुका था। सरकार इसकी निवारण के लिए तत्काल उपाय ढूंढ निकाली है। 
विज्ञापन


चीन में शादी के लिए कानूनी उम्र सीमा पुरुषों के लिए 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 वर्ष है, लेकिन शादी करने वाले जोड़ो की संख्या में गिरावट आ रही है। आधिकारिक नीतियों के कारण जन्मदर में भी गिरावट आई है। जून में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2022 में विवाह  6.8 मिलियन पर पहुंच गई जो 1986 के बाद से सबसे कम है। साल 2021 की तुलना में 2022 में  800,000 कम शादियां हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की मीडिया ने बताया कि चीन की प्रजनन दर पहले से ही कम है, 2022 में गिरकर 1.09 रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका है। बच्चों की देखभाल की ऊंची लागत और अपने करियर के लिए कई महिलए बच्चे पैदा करने से कतराती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed