फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Foreign Minister Wang Yi says that America is trying to take China towards a new cold war

चीन का अमेरिका पर हमला, 'रूस के साथ मिलकर करेंगे 'राजनीतिक वायरस' का इलाज'

Sun, 24 May 2020 04:07 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Chinese Foreign Minister Wang Yi says that America is trying to take China towards a new cold war
चीन के विदेश मंत्री वांग यी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि अमेरिका चीन के साथ संबंधों को नए शीत युद्ध की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदैव से सहयोग की भावना रही है और कोरोना संकट के दौरान भी ऐसा ही रहा, लेकिन अमेरिका की कुछ राजनीतिक ताकतों ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। वांग ने इसे इतिहास के पहिए को घुमाने की एक खतरनाक कोशिश करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम रूस के साथ मिलकर राजनीतिक वायरस का इलाज करेंगे। 

विज्ञापन


वांग ने कहा कि चीन की अमेरिका को परिवर्तित करने में कोई रुचि नहीं है और न ही अमेरिका विकास के पथ पर अग्रसर चीन को बदल सकता है। चीन और अमेरिका में अलग-अलग राजनीतिक व्यवस्था है और इसे दोनों देशों की जनता ने ही तय किया है। चीनी विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिका अपने रास्ते से हट रहा है लेकिन इसतका यह मतलब नहीं है कि अब सहयोग की कोई संभावना ही नहीं है। 

विज्ञापन

'हमने की अमेरिका की मदद, मगर वहां राजनीतिक वायरस फैला'

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के शुरू होने के समय हमने मेडिकल सामान को लेकर एक-दूसरे की सहायता की थी। अकेले अमेरिका में 12 अरब से ज्यादा फेस मास्क भेजे गए हैं, लेकिन अफसोस इस बात का है कि अमेरिका में राजनीति का वायरस फैल रहा है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख पार करने वाली है। अभी तक वहां इससे 98 हजार 683 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रूस और चीन मिल कर करेंगे इस 'राजनीतिक वायरस' का इलाज'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, रूस और चीन ने कोविड-19 संकट में एक-दूसरे की सहायता की है। हम दोनों देशों ने इस राजनीतिक वायरस के खिलाफ एक अभेद्य किला तैयार किया है और अपने रणनीतिक तालमेल की शक्ति का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा कि जब तक रूस और चीन मिलकर काम करते रहेंगे, हम दुनिया में शांति, न्याय और विविधता की रक्षा करते रहेंगे। 

और मजबूत होकर उभरेगा चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कोविड 19 के बाद हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत होकर उभरेगी, हमारे नागरिक और एकजुट व आत्मविश्वास से भरे होंगे। कोविड 19 एक बार फिर लौट रहा है, ये मायने नहीं रखता कि किस देश में और कितनी ताकत से ये लौट रहा है, इसका मुकाबला करना होगा। किसी सुरक्षित जगह से इसे देखना और चुप बैठे रहना बुरे नतीजे देगा। दूसरों पर उंगली उठाने से हालात और बिगड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed