{"_id":"653c48ff4a154be3a3016f84","slug":"chinese-foreign-minister-meets-biden-us-president-calls-for-fighting-global-challenges-together-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बाइडन से मिले चीनी विदेश मंत्री, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों से लड़ने का आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बाइडन से मिले चीनी विदेश मंत्री, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों से लड़ने का आह्वान
Sat, 28 Oct 2023 05:04 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 28 Oct 2023 05:04 AM IST
सार
व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन दोनों को रिश्ते मजबूत करने और खुली लाइनें बनाए रखने की जरूरत है। व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं ने यह मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा से पहले संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन दोनों को रिश्ते मजबूत करने और खुली लाइनें बनाए रखने की जरूरत है। व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम मिलकर काम करने की आवश्यकता है। बाइडन प्रशासन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि बाइडन और वांग ने व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट कमरे में मुलाकात की थी। इस दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एनएसए जैक सुलिवन मौजूद थे।
विज्ञापन