फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese FM Wang Yi Pakistan Visit Reports Travel Plan this week hindi news updates

China-PAK Relations: चीनी विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान दौरा करेंगे, रिपोर्ट में दावा- इसी सप्ताह की योजना

Mon, 18 Aug 2025 04:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 04:36 PM IST
सार

Chinese FM Wang Yi Pakistan Visit: चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज से भारत के दौर पर पहुंचने वाले हैं। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वे जल्द ही पाकिस्तान का भी दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक उनका यह दौरा दो दिन का होगा और इसकी शुरुआत 21 अगस्त से होगी।

विज्ञापन
Chinese FM Wang Yi Pakistan Visit Reports Travel Plan this week hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस हफ्ते पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का होगा और इसकी शुरुआत 21 अगस्त से होगी। वांग यी यहां पाकिस्तान-चीन रणनीतिक संवाद में हिस्सा लेंगे और पाकिस्तान की राजनीतिक तथा सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें - Myanmar Election: म्यांमार में 28 दिसंबर से शुरू होगा मतदान, क्या देश में चार साल बाद खत्म होगा सेना का शासन?
विज्ञापन


द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा
अपने इस दौरे के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी पाकिस्तान और चीन के बीच मौजूदा रिश्तों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा करेंगे। वांग यी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब हाल ही में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारत-पाकिस्तान टकराव (मई में 4 दिन का संघर्ष), ईरान-इस्राइल युद्ध व पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में हालिया नजदीकियां भी शामिल हैं। इन परिस्थितियों में पाकिस्तान और चीन अपने सहयोग को और गहरा करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।


प्रधानमंत्री शरीफ की चीन यात्रा पर बातचीत
जानकारी के मुताबिक, वांग यी की इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आगामी चीन यात्रा का एजेंडा भी तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि शरीफ इसी महीने चीन जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और चीनी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

 यह भी पढ़ें - US: रूस से तेल खरीदने के लिए चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया? अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताई चौंकाने वाली वजह

पाकिस्तान और चीन दोनों ही मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में अपने रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं चीनी विदेश मंत्री वांग यी का यह दौरा न सिर्फ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगा, बल्कि क्षेत्रीय समीकरणों में भी अहम भूमिका भी निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed