{"_id":"68a2ca3dae2980e71e054e2e","slug":"us-marco-rubio-explains-why-china-spared-from-tariff-for-purchasing-russia-oil-india-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: रूस से तेल खरीदने के लिए चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया? अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: रूस से तेल खरीदने के लिए चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाया गया? अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताई चौंकाने वाली वजह
Mon, 18 Aug 2025 01:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:32 PM IST
सार
मार्को रूबियो ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर नजर रख रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हुआ संघर्षविराम कभी भी टूट सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था, जिसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। वहीं चीन को छूट दी गई है। अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इसकी वजह का खुलासा किया है। मार्को रूबियो ने बताया कि चीन, रूसी तेल को रिफाइन करके उसे यूरोपीय देशों को बेच रहा है।
मार्को रूबियो ने कच्चे तेल की कीमतों का दिया हवाला
एक इंटरव्यू के दौरान मार्को रूबियो से पूछा गया कि ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने के लिए चीन को टैरिफ से छूट क्यों दी है, जबकि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया गया है? इस पर रूबियो ने चौंकाने वाला जवाब दिया। रूबियो ने कहा कि 'अगर आप देखें तो चीन जो कच्चा तेल रूस से खरीद रहा है, वो उसे रिफाइन करके वापस यूरोपीय देशों को बेच रहा है।' रूबियो ने कहा अगर हम चीन पर प्रतिबंध लगाते हैं तो इससे वैश्विक तेल कीमतों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और तेल की कीमतें पूरी दुनिया में बढ़ सकती हैं। रूबियो ने कहा कि चीन पर संभावित प्रतिबंध को लेकर यूरोपीय देशों ने भी निराशा जाहिर की है।
ये भी पढ़ें- US: 'नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा', जेलेंस्की से बैठक से पहले ट्रंप का बयान
विज्ञापन
'भारत-पाकिस्तान में कभी भी टूट सकता है संघर्षविराम'
मार्को रूबियो ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर नजर रख रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच हुआ संघर्षविराम कभी भी टूट सकता है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम तभी संभव होता है जब दोनों पक्ष रुकने पर सहमत हों, लेकिन उसे बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। रूबियो ने कहा कि 'हम भारत-पाकिस्तान और कंबोडिया-थाईलैंड जैसे देशों के बीच हालात पर हर दिन नजर रखते हैं। साढ़े तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध की तरह, युद्धविराम बहुत जल्दी टूट सकते हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य सिर्फ अस्थायी शांति नहीं, बल्कि एक स्थायी शांति समझौता है ताकि भविष्य में भी युद्ध न हो।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन