{"_id":"61c76d0e61e68c5f1438e930","slug":"chinese-communist-party-removes-the-head-officer-of-xinjiang-from-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया
Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
सार
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि चेन अब सीपीसी की शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सचिव के रूप में कार्यरत नहीं हैं।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने अस्थिर शिनजियांग प्रांत के प्रमुख चेन क्वांगुओ को शनिवार को पद से हटा दिया। अमेरिका ने इस क्षेत्र में उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों के हनन के लिए हाल ही में चेन को प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि चेन अब सीपीसी की शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सचिव के रूप में कार्यरत नहीं हैं। इसके बाद ग्वांगडोंग प्रांत के गवर्नर मा जिंगरुई को शिनजियांग का नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया गया है। एजेंसी के मुताबिक, सीपीसी की केंद्रीय समिति ने चेन को नई नियुक्ति देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, उइगरों के खिलाफ व्यापक मानवाधिकारों के हनन को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ द्वारा चेन पर आरोप लगाया गया है, लेकिन उन्हें पदोन्नति की जानकारी दी गई है। बता दें कि पिछले वर्ष अमेरिकी सरकार ने शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के प्रभारी चेन और कई अन्य चीनी अधिकारियों पर ये कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। इन पर आरोप था कि ये शिनजियांग में ‘उइगर, जातीय कजाखों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थे या इसमें शामिल थे।
विज्ञापन