फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese billionaire and Alibaba founder Jack Ma living in Tokyo after dispute with Xi Jinping government

Jack Ma: क्या चीन छोड़ चुके हैं अरबपति जैक मा? जिनपिंग से तकरार के बाद हो गए थे लापता, जानिए अब कहां हैं

Wed, 30 Nov 2022 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Nov 2022 10:44 AM IST
सार

चीनी नियामकों की आलोचना के बाद जैक मा लंबे समय से लापता चल रहे थे। काफी दिनों बाद उनके बारे में कोई खबर सामने आई है। वह बीते छह महीनों से टोक्यो में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Chinese billionaire and Alibaba founder Jack Ma living in Tokyo after dispute with Xi Jinping government
जैक मा - फोटो : source

विस्तार

चीनी अरबपति और ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा के बारे में लंबे समय बाद कोई खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अरबपति जैक मा बीते छह महीनों से जापान की राजधानी टोक्यो में रह रहे हैं और बेहद लो प्रोफाइल जिंदगी जी रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें, 2020 में चीन की जिनपिंग सरकार के साथ जैक मा की तकरार की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद जैक मा की कंपनी पर अरबों डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। कुछ दिन बाद उनके लापता होने की खबरें भी सामने आई थीं। 

विज्ञापन


परिवार के साथ रह रहे जैक मा
रिपोर्ट में कहा गया है कि जैक मा टोक्यो के बाहर एक ग्रामीण इलाकों में हॉट स्प्रिंग्स और स्की रिसॉर्ट में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही वह अमेरिका व इस्राइल की यात्राएं भी कर रहे हैं। बता दें, 2020 में चीनी नियामकों की आलोचना के बाद जैक मा लंबे समय से लापता चल रहे थे। वह कभी-कभी ही कार्यक्रमों में नजर आते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से शुरू हुआ था विवाद 
चीनी सरकार के साथ तकरार से पहले जैक मा अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में बतौर वक्ता मौजूद रहते थे और अपने मोटिवेशनल भाषणों के लिए भी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 2020 अक्तूबर में शंघाई में एक कार्यक्रम के दौरान चीन के ब्याजखोर वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की तीखी आलोचना की थी। जैक मा ने सरकार से आह्वान किया था कि सिस्टम में बदलाव किया जाना चाहिए ताकि बिजनेस में नई चीजें शुरू करने के प्रयासों को दबाने नहीं जाए। इस भाषण के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क उठी। जैक मा की आलोचना को कम्युनिस्ट पार्टी पर हमले के रूप में लिया गया। इसके बाद जैक मा के बुरे दिन शुरू हो गए। 


शुरू हुई थी कई जांचें 
इसके बाद उनके कारोबार के खिलाफ तरह-तरह की जांच शुरू कर दी गईं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इशारे पर चीनी अधिकारियों ने जैक मा झटका देते हुए नवंबर, 2020 में उनके एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed