फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chinese ambassador Tang Song gen walking on backs of children in a welcome ceremony image shared widely on social media platforms

बच्चों की पीठ पर चले चीनी राजदूत, दुनियाभर में बवाल के बाद बीजिंग ने किया बचाव

Sat, 22 Aug 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तरावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तरावा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Aug 2020 01:55 PM IST
सार

  • चीनी राजदूत प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीप किरिबाती के दौरे पर गए थे।
  • उनके स्वागत के लिए बच्चों और पुरुषों को लेटाकर 'रेड कार्पेट' बनाया गया था।
  • सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद चीन की हुई आलोचना।
  • चीन ने संस्कृति का हवाला देकर किया बचाव।

विज्ञापन
chinese ambassador Tang Song gen walking on backs of children in a welcome ceremony image shared widely on social media platforms
बच्चों की पीठ पर चलते चीनी राजदूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन दूसरे देशों के लोगों को कितना महत्व देता है, यह चीन के राजदूत ने अपनी हरकतों से साबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर चीन के राजदूत तांग सोनग्गेन (Tang Song gen) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह लोगों की पीठ पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीप किरिबाती में चीनी राजदूत के लोगों की पीठ पर चलने से दुनियाभर में बवाल मच गया है। चीन के राजदूत तांग सोनग्गेन के स्वागत के लिए बच्चों और पुरुषों को 'रेड कार्पेट' बनने पर विवाद पैदा हो गया है। अमेरिका के एक शीर्ष राजदूत के चीनी राजदूत के इस व्यवहार पर सवाल उठाया और इसे अस्वीकार्य और अमानवीय करार दिया।
विज्ञापन



यूएस नेवल ऑफिसर कॉन्स्टेंटाइन पानायियोटौ (Constantine Panayiotou) ने चीन की निंदा करते हुए कहा कि ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई बच्चों की पीठ पर चल सकता है।' वहीं, चीन ने अपने राजदूत के अमानवीय कृत्य को ‘संस्कृति’ का नाम देकर उनका बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उधर, अमेरिका की आलोचना के बाद चीन भड़क उठा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि 'उनके राजदूत परंपरागत स्वागत समारोह में हिस्सा ले रहे थे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिन ने कहा कि किरिबाती की स्थानीय सरकार और वहां के लोगों के अनुरोध पर चीनी राजदूत ने स्थानीय संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करने के लिए इंसानों की पीठ पर चले।'


चीन ने किरिबाती से रिश्तों को खराब करने का लगाया आरोप
झाओ ने कहा कि कुछ लोग इस घटना के जरिए किरिबाती और चीन के बीच रिश्तों को खराब करना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर चीनी राजदूत के बच्चों और पुरुषों की पीठ पर चलने की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें नजर आ रहा है कि एक सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहना एक व्यक्ति करीब 30 लोगों की पीठ पर से चलकर जा रहा है। ये 30 लोग कार्पेट की तरह से जमीन पर लेटे हुए हैं।

कहां है किरिबाती?
किरिबाती प्रशांत महासागर में छोटा सा द्वीप है। किरीबाती समुद्र के बढ़ते जलस्तर से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहा है और चीन किरिबाती के जरिए प्रशांत महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed