World News: भारत के सामने चीन के तेवर पड़े नरम, चीनी राजदूत ने कहा- दोनों देशों में आपसी समर्थन की जरुरत
चीन के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि दोनों देशों को विशिष्ट मुद्दों को अपने समग्र संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सीमा मुद्दों पर सैन्य कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता शीघ्र आयोजित करने पर सहमत हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से तनावपूर्ण रिश्तों के बीच चीनी राजदूत वांग यी ने विदेश मंत्री जयशंकर से कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध स्थिर करना जरूरी हैं। उन्होंने कहा, दोनों एशियाई पड़ोसी अपनी विस्तृत सीमा पर बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने के तरीके तलाश रहे हैं। इंडोनेशिया में आसियान बैठकों के मौके पर वांग यी ने जयशंकर से कहा, दोनों देशों में संदेह के बजाय आपसी समर्थन की जरूरत है। उन्होंने सीमा विवाद का हल मिलकर करने पर जोर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय ने जकार्ता में हुई वांग यी व जयशंकर की चर्चा का ब्योरा दिया। माना जा रहा है कि पिछले तीन माह में चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी जा रही है जबकि चीन अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा भागीदार है। इस कारण रिश्ते बिगड़ने से चीन की हेकड़ी ढीली पड़ी है।
चीन के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि दोनों देशों को विशिष्ट मुद्दों को अपने समग्र संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सीमा मुद्दों पर सैन्य कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता शीघ्र आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। वांग यी ने कहा, दोनों देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ें।
ईबीआरडी प्रमुख जी-20 बैठक में सुधारों के एजेंडा पर करेंगी चर्चा
यूरोपीय पुनर्गठन एवं विकास बैंक (ईबीआरडी) की अध्यक्ष ओडिले रेनॉ-बासो रविवार से शुरू भारत यात्रा में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक व बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार के एजेंडे पर चर्चा करेंगी। वह भारत यात्रा की शुरुआत गांधीनगर में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक से करेंगी। इसके बाद नई दिल्ली के गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगी।
भारत टिकाऊ, हरित पर्यटन के लिए प्रतिबद्ध : किशन रेड्डी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारत पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके। रेड्डी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत टिकाऊ और हरित पर्यटन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
60 वर्षों में पहली बार हॉलीवुड अभिनेताओं व लेखकों की हड़ताल
हॉलीवुड में बीते 60 वर्षों में पहली बार अभिनेताओं-लेखकों ने संयुक्त हड़ताल की है। अब तक सुपरस्टार सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, फ्लोरेंस पुघ और ऑस्कर विनर मेरिल स्ट्रीप इसका समर्थन कर रहे थे। अब इस सूची में अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। हड़ताल का असर प्रोडक्शन हाउसों पर पड़ रहा है।
ताइवान के तट के पास देखी गई भूकंप का संकेत देने वाली विशाल ओरफिश
भूकंप का संकेत देने वाली एक विशाल ओरफिश को ताइवान तट के पास देखा गया है। गोताखोरों को यह रुइफांग के तट से पानी की सतह के पास तैरती चमकदार चांदी की तरह दिखने वाली मछली के चारों ओर तैरते हुए मिली थी। उसके शरीर पर एक छेद की तरह बड़ा सा घाव था। ऐसा लगता है कि उसे किसी बड़ी शार्क ने काटा होगा। गोताखोरों के अनुमान के मुताबिक, यह ओरफिश लगभग साढ़े 6 फुट लंबी थी। ओरफिश दुनिया की सबसे लंबी बोनी मछली है।
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 890 फुट का उल्कापिंड
करीब 890 फुट के स्टेडियम के आकार वाला (2023 एमजी6) एक उल्कापिंड हमारी पृथ्वी के करीब आ रहा है। यह रविवार (16 जुलाई) को 36 लाख 40 हजार किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी से होकर गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आगाह करते हुए कहा कि अगर यह उल्कापिंड अपनी दिशा बदल ले या पृथ्वी से टकरा जाए, तो समुद्री तूफान जैसी बड़ी तबाही ला सकता है। यह लगभग 44 हजार 564 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।