फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chine Expelled American Journalist from country

जिनपिंग के भाई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करने वाले अमेरिकी पत्रकार को चीन ने देश से निकाला

Sun, 01 Sep 2019 04:36 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 01 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Chine Expelled American Journalist from country
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

चीन ने अमेरिकी अखबार के एक पत्रकार को आज देश से बाहर निकाल दिया। इसी पत्रकार ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले का खुलासा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि पत्रकार की प्रेस मान्यता रद्द कर दी गई है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


सिंगापुर मूल के चुन हान वोंग (33) अमेरिका के द वॉल स्ट्रीट जनरल समाचार पत्र में पत्रकार हैं। उन्होंने 30 जुलाई को जिनपिंग के चचेरे भाई मिंग चाई के खिलाफ लिखी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि चाई के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में गैम्बलिंग (जुआ) और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन


चुन हान वोंग साल 2014 से 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' के बीजिंग ब्यूरो में काम कर रहे थे। चीन से पहले वह सिंगापुर में कार्यरत थे। 30 जुलाई को द वॉल स्ट्रीट जर्नल में चुन हान और एक अन्य  पत्रकार ने शी जिनपिंग के चचेरे भाई मिंग चाई पर एक रिपोर्ट पेश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि चाई के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि क्या जिनपिंग को उनके भाई की गतिविधियों की जानकारी थी या वह भी अपराध में शामिल हैं। चीन के विदेश मंत्री ने इस रिपोर्ट को बेबुनियाद कहते हुए खारिज कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed