फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas Shanghai city is facing economic crisis

China Corona Crisis: लॉकडाउन ने तोड़ी चीन की कमर, आर्थिक संकट से जूझ रहा शंघाई

Thu, 26 May 2022 07:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 May 2022 07:24 PM IST
सार

चीन के एक अधिकारी ने कहा, माना जा रहा है कि अप्रैल-जून में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी एक साल पहले की तुलना में पहली तिमाही की 4.8 प्रतिशत वृद्धि से अनुबंधित होगा।

विज्ञापन
Chinas Shanghai city is facing economic crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की मार झेल रहे चीन को अब आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से चीन के शंघाई शहर की आर्थिक स्थिति बुरी तरह डगमगा गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अप्रैल की शुरूआत में शंघाई में लॉकडाउन लगाया गया था। जिस वजह से शहर में आर्थिक गतिविधियां अप्रैल में तेजी से गिरी हैं।

विज्ञापन


बीजिंग के अधिकारी प्रीमियर ली केकियांग ने कहा, माना जा रहा है कि अप्रैल-जून में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी एक साल पहले की तुलना में पहली तिमाही की 4.8 प्रतिशत वृद्धि से अनुबंधित होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि हासिल करने का हम प्रयास करेंगे। बीजिंग के अधिकारी प्रीमियर ली केकियांग ने यह बात एक ऑनलाइन सम्मेलन में चीन के हजारों सरकारी अधिकारियों के सामने कही।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से शंघाई शहर में लॉकडाउन को खत्म किया जा रहा है। कोरोना के मामलों में यहां कमी देखने को मिल रही है। 6 जून से जूनियर और सीनियर हाई स्कूल के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू किया जा रहा है। वहीं, शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर को भी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed