फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas Chang'e-5: 1,731 grams of lunar samples officially handed over

चीन का अंतरिक्ष यान चांद से लाया 1731 ग्राम मिट्टी, 45 साल बाद पहले प्रयास में मिली सफलता

Sat, 19 Dec 2020 06:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Chinas Chang'e-5: 1,731 grams of lunar samples officially handed over
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीनी अंतरिक्ष यान करीब 45 साल बाद पहले ही प्रयास में चांद से मिट्टी के नमून लेकर पिछले सप्ताह सफलतापूर्वक पर धरती लौट आया है। चीन का चेंग'ई-5 अंतरिक्ष यान अपने साथ चांद से लगभग 1,731 ग्राम नमूने लाया है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को बताया कि चंद्रमा की सतह से मिले नमूनों को रिसर्च टीम को सौंप दिया गया है और वैज्ञानिकों की टीम इसके परीक्षण में जुट गई है। 

विज्ञापन


चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि वैज्ञानिक यान के द्वारा देश की ओर से पहली बार एकत्रित किए गए चांद के नमूनों का विश्लेषण और अनुसंधान करेंगे। 
विज्ञापन

 चीन का अंतरिक्ष यान चांग ई-5 प्रोब चंद्रमा से से नमूने लेकर वापस गुरुवार को लौटा और उसने मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह यान 1 दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था और कुछ दिनों पर परीक्षण किए थे। साथ ही चांद की सतह पर दो मीटर के छेद कर नमूने एकत्रित किए थे। चांद की सतह पर पहुंचने वाला यह चीन का यह तीसरा यान है। इससे पहले भेजा गया चांग ई-4 चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था। चीन ने 2004 में चांद की परिक्रमा और लैंडिग का तीन चरणीय कार्यक्रम शुरू किया था, जो चेंग'ई-5 मिशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 45 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले ही प्रयास में अपेक्षित सफलता मिल गई हो, हालांकि चांद से मिट्टी के नमूने पहले भी धरती पर लाए जा चुके हैं। सबसे पहले अमेरिका ने चांद के नमूने एकत्रित करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था, जिसके बाद चीन का यह पहला प्रयास था। सोवियत संघ के चांद के नमूने एकत्रित करने के मानवरहित अभियान के दौरान अंतरिक्ष यान चंद्रमा से उड़ान भरकर सीधे पृथ्वी पर लौट आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed