फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China welcomes reports of India rejecting Australia's request to join Malabar naval exercises

मालाबार एक्सरसाइज से ऑस्ट्रेलिया को दूर रखने पर चीन ने की भारत की तारीफ

Wed, 31 May 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
China welcomes reports of India rejecting Australia's request to join Malabar naval exercises
मालाबार एक्सरसाइज से ऑस्ट्रेलिया को दूर रखने पर चीन ने की भारत की तारीफ - फोटो : AP
चीन ने भारत-अमेरिका-जापान की नौसेनाओं द्वारा किए जाने वाले सालाना मालाबार एक्सरसाइज से ऑस्ट्रेलिया को अलग रखने का फैसला करने पर भारत के फैसले की तारीफ की है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिईंग ने कहा कि भारत का ये फैसला तारीफ के काबिल है। चीन का मानना है कि भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच होने वाले इस सालाना नौसैनिक अभ्यास में जापान के अलावा किसी चौथे देश को न शामिल करने का फैसला अच्छा है। दरअसल, इस सालाना नौसैनिक अभ्यास में अपने नौसैनिक बेड़े को शामिल करने की अनुमति ऑस्ट्रेलिया ने ही मांगी थी, पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस अनुरोध को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन


वैसे, भारत और अमेरिका की नौसेना के बीच होने वाले इस सालाना अभ्यास को लेकर चीन की त्यौरियां हमेशा चढ़ी रही हैं। ऊपर से साल 2014 से इसमें जापान दोबारा शामिल हो गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के इसमें शामिल होने की खबरों के सामने आने के बाद उसे 'खतरा' सा महसूस हो रहा था।
विज्ञापन


चीनी मीडिया: ड्रैगन को निशाना बनाना है मालाबार नौसेना अभ्यास का मकसद
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिईंग ने कहा कि हमनें तमाम मीडिया रिपोर्ट में इस बाबत खबरें पढ़ी हैं कि भारत ने मालाबार नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के ऑस्ट्रेलिया के अनुरोध को अस्वीकृत कर दिया है। ये भारत के उस व्यवहार को दर्शाता है, जिसमें भारत चीनी चिंताओं को लेकर सचेत रहता है। 


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिईंग ने कहा कि सैन्य अभ्यास में शामिल होने वाले देश एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करें। ताकि क्षेत्र में साकारात्मक माहौल कायम रह सके।

गौरतलब है कि जापान इसमें पहले भी इस नौसैनिक सैन्य अभ्यास का हिस्सा हुआ करता था, पर साल 2014 में उसे दोबारा इस अभ्यास में शामिल किया गया। नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद मालाबार नौसैनिक अभ्यास में जापान को स्थाई रूप से शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed