फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China warns US against ban on new Hong Kong security law

चीन ने अमेरिका को नए हांगकांग सुरक्षा कानून को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी

Wed, 01 Jul 2020 08:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग/हांगकांग
पीटीआई, बीजिंग/हांगकांग Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Jul 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
China warns US against ban on new Hong Kong security law
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : फाइल फोटो

चीन ने मंगलवार को अमेरिका को नए हांगकांग सुरक्षा कानून को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि बीजिंग अपने आवश्यक जवाबी उपायों के साथ पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


वैश्विक आक्रोश और हांगकांग में नाराजगी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को उस विवादित सुरक्षा कानून पर हस्ताक्षर कर दिए जोकि हांगकांग के संबंध में बीजिंग को नई शक्तियां प्रदान करता है। इस कानून के तहत चीनी सुरक्षा बलों की हांगकांग में मौजूदगी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को चीनी संसद की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की 162 सदस्यीय स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी। इसे मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद जिनपिंग ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए जिसके साथ ही कानून लागू करने योग्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि बीजिंग के अपने नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर आगे बढने के मद्देनजर वाशिंगटन अमेरिका में निर्मित रक्षा उपकरणों को हांगकांग के लिए निर्यात करना बंद कर देगा और इसी तरह के प्रतिबंध रक्षा प्रौद्योगिकी को लेकर भी उठाएगा।


इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि 'हांगकांग का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून चीन का आंतरिक मामला है और किसी बाहरी देश को इसमें हस्तक्षेप को कोई अधिकार नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed