{"_id":"5d2476518ebc3e6cf35f92b4","slug":"china-urges-us-to-immediately-cancel-arms-agreement-to-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अमेरिका से किया अनुरोध, ताइवान को न बेचे 'एब्राम टैंक' और 'एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने अमेरिका से किया अनुरोध, ताइवान को न बेचे 'एब्राम टैंक' और 'एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल'
Tue, 09 Jul 2019 04:41 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Jul 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि वो ताइवान को अपने 2.2 अरब डॉलर के हथियारों की संभावित बिक्री संबंधी समझौते को तत्काल रद्द करे। अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) के अनुसार इस सौदे में युद्धक टैंकों और विमान भेदी मिसाइलों समेत 108 एम1ए2टी एब्राम टैंक, 250 ‘स्टिंगर पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल’ और संबंधित उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए तुरंत ताइवान को हथियारों की प्रस्तावित बिक्री को रद्द करे और उसके साथ सैन्य संबंध भी खत्म करे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री से चीन के सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन होगा। चीन के आंतरिक मामलों में व्यापक रूप से हस्तक्षेप से संप्रभुता और सुरक्षा हित भी कमजोर होंगे।’ गेंग ने कहा कि चीन पहले ही कूटनीतिक माध्यमों से इस कदम के लिए ‘घोर असंतोष और कड़ा विरोध’ व्यक्त करते हुए औपचारिक शिकायतें दर्ज करा चुका हैं।
विज्ञापन