फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China to build Xinjiang-Tibet rail link near LAC with India

Report: एलएसी के पास चीन बनाएगा शिनजियांग तिब्बत रेल लिंक, इसी साल के अंत में शुरू होगा काम

Tue, 12 Aug 2025 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 06:28 AM IST
सार

चीन भारत से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत शिनजियांग-तिब्बत रेल लिंक बनाने जा रहा है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन
China to build Xinjiang-Tibet rail link near LAC with India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

भारत के साथ रिश्ते सुधरने के बीच चीन फिर अपनी चालाकियों में जुट गया है। चीन भारत से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत शिनजियांग-तिब्बत रेल लिंक बनाने जा रहा है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने इस महत्वाकांक्षी रेल लिंक का निर्माण साल के अंत में शुरू करेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PAK: पूर्व राज्यपाल-पूर्व मंत्रियों समेत 25 लोगों को 10 साल जेल, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए थे दंगे
विज्ञापन


यह रेल लिंक शिनजियांग के होटन को तिब्बत के ल्हासा से जोड़ेगा। सरकारी समाचार एजेंसी शंघाई सिक्योरिटीज न्यूज के मुताबकि शिनजियांग-तिब्बत रेलवे कंपनी को औपचारिक रूप से 13.2 अरब अमेरिकी डॉलर (95 अरब युआन) में पंजीकृत किया गया है। परियोजना के निर्माण के लिए इसका पूर्ण स्वामित्व चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप के पास है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लक्ष्य 2035 तक ल्हासा पर केंद्रित 5,000 किलोमीटर का पठारी रेल ढांचा स्थापित करना है। रेल मार्ग का कुछ हिस्सा चीन-भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास से भी गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump Army Use Case: अमेरिकी सेना तैनाती मामले में ट्रंप पर मुकदमा शुरू; निर्वासन के लिए बल तैनात करने के आरोप

अक्साई चिन से गुजरता है शिनजियांग-तिब्बत हाईवे
शिनजियांग-तिब्बत रेल लिंक चीन की विशाल बुनियादी ढांचा परियोजना, शिनजियांग-तिब्बत राजमार्ग से जुड़ेगा। इसे जी219 हाईवे कहा जाता है, यह विवादित अक्साई चिन क्षेत्र से होकर बनाई गई है। 1962 के युद्ध में अक्साई चिन प्रमुख बिंदु था। भारत ऐतिहासिक दावों और पिछली संधियों के आधार पर अक्साई चिन को अपना अभिन्न अंग मानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed