{"_id":"63bd0cad9ec25f69d7608ac2","slug":"china-suspend-south-koreans-short-term-visa-in-retaliation-after-corona-virus-cases-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: कोरोना प्रतिबंधों से बौखलाया चीन, बदले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उठाया कड़ा कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: कोरोना प्रतिबंधों से बौखलाया चीन, बदले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उठाया कड़ा कदम
Tue, 10 Jan 2023 12:31 PM IST
नितिन गौतम
बीजिंग, अमर उजाला न्यूज डेस्क
बीजिंग, अमर उजाला न्यूज डेस्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:31 PM IST
सार
China corona cases: दक्षिण कोरिया के कदम से बौखलाए चीन ने बदले की कार्रवाई की है। चीन ने कहा है कि जब दक्षिण कोरिया अपनी पॉलिसी बदलेगा तो वह भी इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोरोना से हालात बेहद चिंताजनक हैं। जिसके चलते दुनिया के कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों से चीन बुरी तरह बौखला गया है और अब बदले की कार्रवाई पर उतर आया है। बता दें कि चीन ने दक्षिण कोरियाई नागरिकों को मिलने वाले शॉर्ट टर्म वीजा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में मौजूद चीन के दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि जब दक्षिण कोरिया, चीनी नागरिकों को खिलाफ भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों को हटा लेगा तो दूतावास उसके बाद अपनी पॉलिसी को एडजस्ट करेगा। चीन के विदेश मंत्री किन गेंग ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के चीनी नागरिकों के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों पर चिंता जाहिर की थी और इस मुद्दे को लेकर दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन से टेलीफोन पर बातचीत भी की थी। दोनों के बीच बातचीत के एक दिन बाद ही चीन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
चीन का यह कदम बदले की कार्रवाई माना जा रहा है क्योंकि दक्षिण कोरियाई सरकार ने भी 5 जनवरी से चीन से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। जिसके तहत चीन से दक्षिण कोरिया आने वाले लोगों को यात्रा से पहले और दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। साथ ही जो यात्री कोरोना संक्रमित पाया जाता है, उसे एक निर्धारित समय तक क्वारंटाइन रहना होगा। दक्षिण कोरिया ने भी चीन के नागरिकों को दिया जाने वाला शॉर्ट टर्म वीजा इस माह के अंत तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद चीन की सरकार ने अपने वहां कोरोना प्रतिबंधों में छूट दे दी है और पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा भी खोल दी है। इससे दुनियाभर के देश चिंतित हैं। यही वजह है कि विभिन्न देशों ने चीनी यात्रियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं।