{"_id":"66320bea69febb91c90fe055","slug":"china-several-killed-and-injured-after-portion-of-highway-collapses-in-guangdong-province-news-and-updates-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भीषण हादसा: हाईवे का एक हिस्सा ढहा, कई गाड़ियां दबीं, कम से कम 24 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में भीषण हादसा: हाईवे का एक हिस्सा ढहा, कई गाड़ियां दबीं, कम से कम 24 की मौत
Wed, 01 May 2024 03:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 01 May 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
चीन में ढहा पुल।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो/ANI
चीन के गुआंगदोंग प्रांत में बुधवार को एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक हाईवे का पूरा हिस्सा अचानक ही ढह गया। इस घटना के बाद करीब 18 वाहन मलबे में दब गए। हादसे में अब तक कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मेझू शहर और दाबू काउंटी के बीच बने एस12 हाईवे का करीब 17.9 मीटर हिस्सा अचानक ही ढह गया। यह घटना देर रात करीब 2.10 बजे की है। स्थानीय मीडिया ने 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं और उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें मलबे में दबे वाहनों से धुआं निकलते देखा जा सकता है। बताया गया है कि राहत-बचाव कार्यों के लिए करीब 500 लोग मौके पर मौजूद हैं। पुल के ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन