फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sent martial artists to India border before deadly clash in Galwan Valley

गलवां घाटी में हिंसक झड़प से पहले चीन ने सीमा पर भेजे थे पेशेवर मार्शल आर्टिस्ट

Sun, 28 Jun 2020 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 28 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
China sent martial artists to India border before deadly clash in Galwan Valley
चीन की सेना (फाइल फोटो)

15 जून की रात जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी उसी दिन उसने सीमा के पास मार्शल आर्टिस्ट और विशेषज्ञ पर्वतारोही भेजे थे। इसमें तिब्बत के मार्शल आर्ट क्लब के लड़ाके भी शामिल थे। चीन के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पीएलए शिजांग मिलिट्री कमांड ने स्थानीय सरकार के साथ मिलकर 15 जून की सुबह ल्हासा गैरिसन में सैन्य ट्रेनिंग बेस में नई सैन्य इकाइयों के लिए एक ध्वज प्रस्तुति समारोह आयोजित किया था।

विज्ञापन

चीन के आधिकारिक सैन्य अखबार चाइना नेशनल डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन ने पांच सैन्य डिवीजन तैनात किए थे। अल्पाइन मिशनों में विशिष्ट पांच पेशेवर टीमें, जिनमें स्नो हॉक एयर पैट्रोल टीम, स्नो पिजन कम्युनिकेशन टीम, स्नो वुल्फ पर्वतारोहण अभियान, स्नो मास्टिफ फाइटिंग टीम और स्नो फॉक्स क्विक रिस्पांस टीम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार तिब्बती सैन्य और स्थानीय अधिकारियों ने पठार पर सीमा रक्षा की जरूरतों के अनुरूप उभरते हुए क्षेत्रों में मजबूत आधार खोजने के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए नई सैन्य इकाइयों की स्थापना की है। इन इकाइयों के लिए इस साल की शुरुआत से गहन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। चीन का कहना है कि उसने ये कदम अपने सैनिकों को फुर्तीला रखने के लिए उठाया है।

विज्ञापन

भारत ने एलएसी पर तैनात की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में भले ही तनाव में थोड़ी कमी आई है और दोनों पक्षों के बीच कई स्तर पर बातचीत चल रही है लेकिन दोनों ही तरफ से हथियारों और सेनाओं की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। एक तरफ जहां चीन लगातार एलएसी पर घेराबंदी कर रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत भी चीन को हल्के में नहीं ले रहा है और फॉरवर्ड पोस्ट पर सेना को मजबूत कर रहा है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा के उसपार चीन ने अपनी वायुसेना को तैनात कर रखा है। हाल के दिनों में चीन के सर्विलांस एयरक्राफ्ट सीमा के बेहद करीब तक उड़ते देखे गए हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना पर नजर रखने और किसी भी हरकत का निर्णायक जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने भी अब मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया है। 

अब पूरे सेक्टर में एडवांस्ड क्विक रिएक्शन वाली सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है जो पीएलएएफ के किसी भी फाइटर जेट को कुछ ही सेकेंड्स में तबाह कर सकता है। पिछले दो हफ्तों में चीनी वायुसेना ने सुखोई-30 और अपने स्ट्रेटजिक बॉम्बर्स को एलएसी के पीछे तैनात किया है। उन्हें एलएसी के पास 10 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरते देखा गया है। जिसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती का फैसला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed