फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sends 39 warplanes in Taiwan defense sector

बड़ी कार्रवाई: चीन ने ताइवान रक्षा क्षेत्र में 39 जंगी विमान भेज बढ़ाया तनाव, ताइवान ने भी जेट भेजकर किया प्रतिकार

Tue, 25 Jan 2022 12:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन द्वारा भेजे गए विमानों में 24 ‘जे-16 लड़ाकू विमान’ और 10 ‘जे-10 विमान’, अन्य सहायक विमान और ‘इलेक्ट्रॉनिक’ लड़ाकू विमान थे।

विज्ञापन
China sends 39 warplanes in Taiwan defense sector
शी जिनपिंग और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन ने नए साल में ताइवान के रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 युद्धक विमानों को भेजा है। ताइवान ने खुद के जेट विमानों को इसके जवाब में भेजा। ताइवान ने बताया कि उसके हवाई क्षेत्र में चीन द्वारा भेजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा जत्था है।

विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन द्वारा भेजे गए विमानों में 24 ‘जे-16 लड़ाकू विमान’ और 10 ‘जे-10 विमान’, अन्य सहायक विमान और ‘इलेक्ट्रॉनिक’ लड़ाकू विमान थे। ताइवान की वायु सेना ने इस गतिविधि का पता चलने पर अपने विमान भी फौरन रवाना किए और वायु रक्षा रडार प्रणाली से ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (चीन के) के विमानों पर नजर रखी।
विज्ञापन


ताइवान की सरकार पिछले डेढ़ साल से नियमित रूप से इस संबंध में आंकड़े जारी कर रही है। उनके अनुसार, तब से चीनी पायलट लगभग रोज ताइवान की ओर उड़ान भर रहे हैं। इससे पहले चीन के सर्वाधिक 56 विमानों ने पिछले साल अक्तूबर में ताइवान की ओर उड़ान भरी थी। बता दें, ताइवान को चीन अपना क्षेत्र बताते हुए उस पर दावा करता है। वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई ताइवान की सरकार को मान्यता देने से भी इनकार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed