{"_id":"611a31828ebc3ee52327e674","slug":"china-says-willing-to-develop-friendly-relations-with-afghanistan-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान संकट: तालिबान से हाथ मिलाना चाहता है चीन, कहा- 'दोस्ताना संबंध' बनाने की करेंगे कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगान संकट: तालिबान से हाथ मिलाना चाहता है चीन, कहा- 'दोस्ताना संबंध' बनाने की करेंगे कोशिश
Mon, 16 Aug 2021 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:06 PM IST
सार
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन ने कहा है कि वह तालिबान के साथ 'दोस्ताना संबंध' विकसित करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
चीन मिलाएगा तालिबान से हाथ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच चीन ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन ने कहा है कि वह तालिबान के साथ 'दोस्ताना संबंध' विकसित करने के लिए तैयार है। चीन ने आगे कहा कि वह अफगान नागरिकों के स्वतंत्र निर्णय का का सम्मान करता है और तालिबान के साथ मैत्रीपूर्ण और सहयोगी संबंध विकसित करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन ने पहले ही संकेत दिया था कि वह अफगानिस्तान में तालिबान शासन को स्वीकार करेगा। 28 जुलाई को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नौ सदस्यीय तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ तियानजिन में औपचारिक रूप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में तालिबान के सह-संस्थापक और उप नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री वांग ने समूह को अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण सैन्य और राजनीतिक बल के रूप में मान्यता दी थी। वहीं अपने इस फैसले पर उन्होंने कहा था कि उनके इस कदम से देश की शांति, सुलह और पुनर्निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है।