फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China says efforts from both sides are important for betterment of relations between India and China

आपसी संबंधों की बेहतरी के पक्ष में आया चीन, कहा- दोनों ओर से प्रयास जरूरी

Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
China says efforts from both sides are important for betterment of relations between India and China
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहा सीमा विवाद अभी तक शांत नहीं हो पाया है। दोनों देश स्थिति सामान्य करने के लिए वार्ताओं के दौर में व्यस्त हैं। लेकिन, चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को उसने सीमा विवाद का पूरा दोष एक बार फिर भारत पर डालने की कोशिश की। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग और नई दिल्ली के बीच संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए दोनों देशों को प्रयास करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की बीते दिनों एक टिप्पणी पर यह बयान दिया। बता दें कि जयशंकर ने कहा था कि चीन, भारत को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती को लेकर पांच अलग-अलग कारण बता चुका है। उन्होंने कहा था कि चीन की ओर से द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन से आपसी संबंधों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जयशंकर ने यह बात बुधवार को कही थी।
विज्ञापन



गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में चुनयिंग ने कहा कि चीन और भारत पड़ोसी हैं और दुनिया के दो सबसे बड़े उभरते हुए बाजार हैं। ऐसे में बेहतर संबंध बनाए रखने से दोनों देशों और उनके नागरिकों के बुनियादी हित पूरे होते हैं। इसलिए दोनों देशों की ओर से साझा प्रयास किए जाने की जरूरत है। इन साझा प्रयासों को साफ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चुनौतियां तो हैं लेकिन भारत को लेकर चीन का रुख और नीति नहीं बदली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनयिंग ने कहा कि हर संप्रभु देश की तरह हम भी अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि भारच और चीन सहमति पर पहुंच सकते हैं और उपयुक्त तरीकों से मतभेदों को दूर कर व्यावहारिक सहयोग बढ़ा सकते हैं। बता दें कि दोनों के देशों के बीच सीमा विवाद का समाधान करने के लिए सैन्य स्तर की आठ दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं लेकिन अभी तक इन वार्ताओं का कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed