{"_id":"605cd5cd8ebc3e8d2d4397f6","slug":"china-said-we-strongly-oppose-the-quad-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वाड गठजोड़ से घबराया चीन: कहा- हम दृढ़ता से इसका विरोध करते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्वाड गठजोड़ से घबराया चीन: कहा- हम दृढ़ता से इसका विरोध करते हैं
Fri, 26 Mar 2021 12:02 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:02 AM IST
सार
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल रेन गुओकियांग ने कहा कि चीन, अमेरिका द्वारा बढ़ावा दिए जा रहे चार पक्षीय तंत्र का दृढ़ता से विरोध करता है क्योंकि यह शीतयुद्ध की मानसिकता का अनुसरण करता है।
विज्ञापन
यूएस और चीन का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के ‘क्वाड’ गठबंधन को लेकर विरोध जताया है। चीन ने कहा कि वह ‘क्वाड’ गठबंधन का दृढ़ता से विरोध करता है और उसने अमेरिका से “बिना बात के विवाद” से बचने और क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए और अधिक योगदान करने को कहा।
विज्ञापन
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल रेन गुओकियांग ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही। उनसे हालिया क्वाड शिखर सम्मेलन और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन के उस कथित बयान के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि क्वाड के नेताओं ने चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों पर चर्चा की और उन्हें इसके बारे में कोई भ्रम नहीं है।
विज्ञापन
रेन ने कहा कि चीन अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड गठबंधन का दृढ़ता से विरोध करता है। क्वाड नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गठबंधन के नेताओं को बताया था कि उनके देशों के लिए 'स्वतंत्र व मुक्त' हिंद प्रशांत क्षेत्र जरूरी है और उनका देश क्षेत्र में स्थिरता हासिल करने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
रेन ने कहा कि चीन, अमेरिका द्वारा बढ़ावा दिए जा रहे चार पक्षीय तंत्र का दृढ़ता से विरोध करता है क्योंकि यह शीतयुद्ध की मानसिकता का अनुसरण करता है। बता दें कि मार्च महीने के मध्य में हुई डिजिटल शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा शामिल हुए थे।