{"_id":"5fce9c058ebc3ecfb30d0357","slug":"china-said-that-beijing-and-washington-should-start-negotiations-at-all-levels","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन के सख्त संकेत पर चीन बोला, वार्ता शुरू करनी चाहिए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन के सख्त संकेत पर चीन बोला, वार्ता शुरू करनी चाहिए
Tue, 08 Dec 2020 02:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को जीत की बधाई देने में कई दिन लगा देने वाले चीन ने अब कहा है कि बीजिंग और वाशिंगटन को सभी स्तरों पर वार्ता शुरू करनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह बयान सोमवार को उस वक्त दिया जब यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि बाइडन चीन के खिलाफ सख्त रुख अपना सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका-चीन कारोबार परिषद के निदेशक मंडल के साथ बैठक में वांग यी ने कहा कि चीन और अमेरिका को सभी स्तरों पर बातचीत शुरू करनी चाहिए, किसी भी मुद्दे पर बातचीत की मेज पर चर्चा की जा सकती है। इस प्रकार, रणनीतिक और दीर्घकालिक मुद्दों पर संपर्क बनाए रखना संभव है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चीनी पक्ष वार्ता के लिए हमेशा तैयार है और आपसी मतभेदों को निपटाने के लिए विषयों की सूची तैयार की जा सकती है। बता दें कि ताजा रिपोर्टों के मुताबिक बाइडन ने चीन के साथ प्रभावी ढंग से खड़े होने के लिए अपने सहयोगियों के साथ संकल्प लिया है। बाइडन ने फरवरी में चीनी राष्ट्रपति को एक ठग तक कह डाला है। जबकि 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को महान नेता कहा था।
विज्ञापन
जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी को चुना स्वास्थ्य मंत्री
नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को देश के नए स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना है। वे कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में अहम भूमिका निभाएंगे। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बेसेरा (62) ऐसे पहले लैटिन अमेरिकी होंगे जो स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग का नेतृत्व करेंगे। इस विभाग का बजट एक हजार अरब डॉलर से अधिक है।
जॉर्जिया गवर्नर ने दोहराया, नहीं बुलाएंगे विशेष सत्र
जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्होंने राज्य के चुनाव नतीजों को पलटने के लिए सांसदों का विशेष सत्र नहीं बुलाया है। उन्होंने रिपब्लिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर ज्यॉफ डंकन के साथ एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि वे ऐसा कोई सत्र नहीं बुला रहे हैं जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन देने के लिए 16 निर्वाचकों की नियुक्ति की जा रही हो।
बता दें कि इससे पहले ट्रंप द्वारा फोन करके ब्रायन केम्प पर दबाव बनाया गया था कि वे विशेष सत्र बुलाएं जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था।