फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's military says that Taiwan's first homegrown submarine cannot stop the tide of reunification

बीजिंग: ताइवान की पहली घरेलू पनडुब्बी लॉन्च, चीन को लगी मिर्ची; कहा- राष्ट्र एकीकरण को रोकने की कोशिश

Thu, 28 Sep 2023 10:59 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

ताइवान की पहली घरेलू पनडुब्बी को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में इस पनडुब्बी को राष्ट्रीय एकीकरण को रोकने वाली झाडू करार दिया गया है।

विज्ञापन
China's military says that Taiwan's first homegrown submarine cannot stop the tide of reunification
china flag

विस्तार

ताइवान की पहली घरेलू पनडुब्बी को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। गुरुवार को चीन के रक्षा मंत्रालय ने अपने कट्टर प्रतिद्वंदी ताइवन की उपलब्धि का मजाक बनाया है। ताइवान की पहली घरेलू पनडुब्बी लॉन्च की बात को चीन ने खारिज ही कर दिया। उन्होंने कहा, यह कुछ नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण को रोकने की कोशिश करने वाला झाडू है।
विज्ञापन



ताइवान की उपलब्धि पर चीन को लगी मिर्ची
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने ताइवान की पनडुब्बी के प्रक्षेपण के जवाब में एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की
उन्होंने कहा, स्व-शासित द्वीप संभावित चीनी हमले के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करता है। चीन ताइवान को एक विद्रोही प्रांत मानता है जिसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत किया जाना चाहिए। बीजिंग ने ताइवान को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा करने और किसी भी विदेशी समर्थन के खिलाफ चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चीन दबाव के जरिए करना चाहता है ताइवान पर कब्जा
चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में अपने उत्तेजक सैन्य अभ्यासों के साथ द्वीप पर दबाव बनाने की कोशिश की है। जिसमें इस महीने द्वीप के आसपास किए गए कई अभ्यास भी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को ताइवान ने अपनी पहली घरेलू पनडुब्बी का अनावरण किया। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन, जिन्होंने 2016 में पदभार ग्रहण करते समय इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, ने गुरुवार को आठ नई पनडुब्बियों में से पहली को लॉन्च किया, जो राजनयिक रूप से अलग-थलग पड़े ताइपे के लिए एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू ने कहा, ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अधिकारी चाहे कितने भी हथियार बनाएं या खरीदें, वे राष्ट्रीय पुनर्मिलन की सामान्य प्रवृत्ति को रोक नहीं पाएंगे या लोगों के दृढ़ संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत क्षमताओं को हिला नहीं पाएंगे। 

सरकारी चाइना मिलिट्री न्यूज ने वू के हवाले से कहा, यह और कुछ नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुनर्मिलन की लहर को रोकने की कोशिश करने वाली झाडू है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed