फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China retaliates by imposing visa ban on some top US officials

चीन ने अमेरिका पर की जवाबी कार्रवाई, कुछ शीर्ष अधिकारियों और नेताओं पर लगाया वीजा प्रतिबंध

Mon, 13 Jul 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jul 2020 10:55 PM IST
सार

यह पहला मौका है जब चीन ने शिनजियांग, तिब्बत और हाल में हांगकांग संबंधी नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में शीर्ष अमेरिकी राजनेताओं पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन
China retaliates by imposing visa ban on some top US officials
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

विस्तार

अमेरिका द्वारा चीन के कई अधिकारियों के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोमवार को कुछ अमेरिकी शीर्ष अधिकारियों और नेताओं पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां सवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी अधिकारियों व नेताओं का आचरण और उइगर मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध ने 'चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी निंदा की जानी चाहिए। हुआ ने अमेरिका द्वारा शिनजियांग प्रांत के तीन अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के संदर्भ में यह टिप्पणी की। अमेरिका ने उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-चीन के बीच कल कोर कमांडर स्तरीय वार्ता, सेना के पीछे हटने के दूसरे चरण पर होगी चर्चा

चीन ने अमेरिकी सीनेटरों मार्को रुबिओ और टेड क्रूज़ के अलावा धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक और कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही उसने चीन संबंधी अमेरिकी कांग्रेस कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाया है। सीईसीसी प्रमुख रुबिओ चीन के मुखर आलोचक रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए हुआ ने कहा कि शिनजियांग पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है, और अमेरिका को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार अपनी संप्रभुता की रक्षा के साथ ही आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथी धार्मिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हुआ ने कहा कि चीन स्थिति के आधार पर आगे कदम उठाएगा। यह पहला मौका है जब चीन ने शिनजियांग, तिब्बत और हाल में हांगकांग संबंधी नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में शीर्ष अमेरिकी राजनेताओं पर प्रतिबंध लगाया है।

चीन का आरोप-अमेरिका ने आंतरिक मामलों में दखल दिया

चीन के विदेेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई चीन के आंतरिक मामलों में गंभीरता से दखल करती है। इससे अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के बुनियादी मानदंडों का गंभीर रूप से उल्लंघन होता है जिसके चलते चीन-अमेरिकी संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। हुआ ने यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा हाल ही में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंधों के जवाब में की।

हिरासत केंद्रों में हैं एक लाख मुस्लिम
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिनझियांग में कम से कम एक लाख जातीय उइगर व अन्य मुसलमानों के हिरासत केंद्रों मे रखा गया है। चीन उन्हें आतंकवाद और उग्रवाद पर मुहर लगाने वाले लोगों को मदद करने के रूप में आरोपित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed