फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china postpones cpec meeting after death of 9 chinese civilian in pakistan bus blast

बढ़ी तल्खी: अपनों को खोने के बाद पाक से उठा भरोसा, चीन ने भेजी जांच टीम, सीपीईसी की बैठक भी रद्द

Fri, 16 Jul 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 03:37 PM IST
सार

पाकिस्तान में हुई इस घटना में नौ चीनी इंजीनियरों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद चीन ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बस में हुए विस्फोट की जांच के लिए अपनी एक विशेष टीम भेज रहा है।

विज्ञापन
china postpones cpec meeting after death of 9 chinese civilian in pakistan bus blast
इमरान खान और शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए बम विस्फोट में चीन के नौ नागरिकों की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। अपनों को खोने के बाद चीन ने विस्फोट की पड़ताल के लिए पाकिस्तान में विशेष जांच टीम भेजी है। साथ ही दोनों मुल्कों के बीच अहम माने जाने वाली सीपीईसी की बैठक भी रद्द हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान में हुई इस घटना में नौ चीनी इंजीनियरों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद चीन ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बस में हुए विस्फोट की जांच के लिए अपनी एक विशेष टीम भेज रहा है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस में हुए भीषण विस्फोट में 9 चीनी नागरिकों की मौत के बाद बीजिंग ने शुक्रवार को होने वाली चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की अहम बैठक को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बस में विस्फोट से 9 चीनी नागरिकों समेत 13 की मौत
बता दें कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दसू इलाके में हई, जिसमें 9 चीनी नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। चीनी इंजीनियर और मजदूर की मदद से बांध का निर्माण हो रहा है। यह बांध 60 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीईसी की बैठक रद्द
 चीन-पाकिस्तान के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक रद्द होने की जानकारी चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रमुख मेजर जनरल असीम बाजवा ने दी। बाजवा ने ट्वीट कर कहा,' सीपीईसी की यह बैठक अब ईद के बाद होगी। CPEC पर जेसीसी-10 की बैठक जो 16 जुलाई 2021 को होने वाली थी, उसे ईद के बाद बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही एक नई तारीख का एलान किया जाएगा। हालांकि, इस बीच  तैयारी जारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed