फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China News: Gold mine collapses in Xinjiang province, Many trapped, rescue operation underway

China: शिनजियांग प्रांत में सोने की खदान धंसी, 18 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

Sun, 25 Dec 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

चीनी खदानों को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसी साल सितंबर महीने में चीन के किंघई क्षेत्र में एक कोयला खदान के ढहने के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
China News: Gold mine collapses in Xinjiang province, Many  trapped, rescue operation underway
सोने की खदान में फंसे श्रमिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के शिनजियांग प्रांत में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सोने की खदान धंस गई, जिसमें 18 लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय कुल 40 श्रमिक खदान के अंदर थे, जिसमें से 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


बेहद खतरनाक हैं चीन की खदानें 
चीन दुनिया की सबसे बड़ी खनन इंडस्ट्री है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश भी है। हालांकि, चीनी खदानों को बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां सुरक्षा में कमी के कारण अक्सर श्रमिक दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं। 
विज्ञापन


सितंबर में 19 की हुई थी मौत 
इसी साल सितंबर महीने में चीन के किंघई क्षेत्र में एक कोयला खदान के ढहने के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले बीते साल, 2021 में उत्तरी शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed