फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: National People's Congress passes new personal data law, will be implemented from November 1

चीन: नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने नया निजी डाटा कानून किया पारित, 1 नवंबर से होगा लागू

Sat, 21 Aug 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शंघाई
एजेंसी, शंघाई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 02:38 AM IST
सार

  • चीन के नए कानून में तकनीकी दिग्गजों को यूजरों के डाटा की सुरक्षा के सख्त निर्देश
  • अब साइबर स्पेस को नियमित करने का एक बड़ा काम पूरा हो सकेगा

विज्ञापन
China: National People's Congress passes new personal data law, will be implemented from November 1
डाटा कानून - फोटो : pixabay

विस्तार

चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को ऑनलाइन उपयोगकर्ता डाटा गोपनीयता की रक्षा के लिए एक कानून पारित किया है। यह नीति एक नवंबर से लागू होगी। इसके पारित होने के बाद देश में कंपनियों के लिए और ज्यादा अनुपालन जरूरतें जुड़ जाएंगी। चीन सरकार का मानना है कि अब साइबर स्पेस को नियमित करने का एक बड़ा काम पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन


नए कानून में तकनीकी दिग्गजों को यूजरों के डाटा की सुरक्षा के सख्त निर्देश
चीन ने अपने तकनीकी दिग्गजों को निर्देश दिया है कि वे उपयोगकर्ता डाटा के बेहतर सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करें, उनका कुप्रबंधन और दुरुपयोग रोकें। इस बारे में सार्वजनिक शिकायतें मिली थीं जिनसे पता चलता है कि उपयोगकर्ता (यूजर) की गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है। कानून कहता है कि निजी जानकारी को संभालने का स्पष्ट मकसद जरूरी है और यह डाटा जरूरी न्यूनतम गुंजाइश तक सीमित होना चाहिए।
विज्ञापन


इस कानून के लागू होने पर कंपनियों को निजी डाटा एकत्र करने के लिए उस व्यक्ति की सहमति हासिल करना जरूरी होगा। साथ ही देश के बाहर डाटा भेजने पर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। अब चीन में डाटा संचालकों को कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक तय अवधि में ऑडिट भी कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed