{"_id":"5f181ee88ebc3e637646fdb8","slug":"china-may-shut-us-wuhan-consulate-after-america-orders-its-houston-mission-closed-says-in-a-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास को बंद करने को कहा, आग लगने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास को बंद करने को कहा, आग लगने की खबर
Wed, 22 Jul 2020 05:58 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में चीन के महावाणिज्य दूतावास में आग लगने की खबर है। पुलिस के अनुसार दूतावास परिसर में रखे कागजों के जलने से आग लगने की आशंका है। ह्यूस्टन पुलिस विभाग ने बताया कि महावाणिज्य दूतावास के परिसर में मंगलवार रात आठ बजे के आसपास दस्तावेजों को जलाए जाने की खबर मिलते ही दमकल और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
आग लगने की घटना ऐसे समय में घटी है जब बीजिंग से खबरें आ रही हैं कि अमेरिका ने चीन से ह्यूस्टन, टेक्सास में अपने वाणिज्य दूतावास बंद करने को कहा है।
वाणिज्य दूतावास के आसपास से कुछ लोगों द्वारा साझा किए जा रहे वीडियो में कई कचरापेटियों और डिब्बों से आग की लपटें निकलती देखी जा सकती हैं। लोग जलते कचरे में चीजें फेंकते हुए भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सहमति के तहत 3417, मोंट्रोस बुलेवार्ड स्थित महावाणिज्य दूतावास को चीन के अधिकार वाला क्षेत्र माना जाता है।
ह्यूस्टन पुलिस के एक सूत्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महावाणिज्य दूतावास और अल्मेडा रोड स्थित एक परिसर को शुक्रवार शाम चार बजे तक खाली कराया जा रहा है जहां वाणिज्य दूतावास के अनेक कर्मचारी रहते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों पर गतिरोध के बीच अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही वैश्विक महामारी को लेकर चीन पर सवाल उठाते आए हैं। वहीं, दक्षिण चीन सागर में चीन के वर्चस्व को भी अमेरिका चुनौती दे रहा है।