फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Man get lung infection after sniffing his stinky socks

चीन: युवक को थी बदबूदार मोजे सूंघने की लत, हुआ फेफड़े का इंफेक्शन

Sat, 22 Dec 2018 10:29 AM IST
Shani Mishra एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Shani Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
China: Man get lung infection after sniffing his stinky socks
socks
आमतौर पर लोग फेफड़ों के इंफेक्शन का कारण सिगरेट या तंबाकू को मानते हैं। मगर चीन में एक शख्स को यह इंफेक्शन उसकी बदबू की उसकी अजीबोगरीब लत की वजह से हो गया। यही लत उसकी सेहत पर भारी पड़ी और आगे चलकर उसकी बीमारी का कारण बन गई।  
विज्ञापन


दरअसल दक्षिण-पूर्वी चीन के झेंगझाउ शहर में कई दिनों से पेंग, उम्र 37 वर्ष सीने में दर्द की शिकायत से एक शख्स जूझ रहा था। उसे घर में हर वक्त अपने पास गंदे मोजे रखने का अजीबोगरीब शौक था। सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो पता चला कि पेंग के फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पता चला कि इस शख्स के फेफड़ों में इंफेक्शन मोजे सूंघने के कारण हुआ था। पेंग रोजाना ऑफिस से आने के बाद अपने बदबूदार मोजों की गंध सूंघता था। यह काम वह पिछले कई समय से कर रहा था। उसे इस गंध की लत लग गई थी और उसके लिए ये एक नशे की तरह था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हुए हैरान 

पेंग को इंफेक्शन का पता तब चला जब लगातार कफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि फेफड़ों में एक ऐसा इंफेक्शन हो गया है। यह इंफेक्शन आमतौर पर जूते-चप्पल पहनने की वजह से होता है। 

पेंग का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। इलाज कर रही डॉक्टर माई झूनयिंग का कहना है कि पेंग जल्द ही पूरी तह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed