फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china launches military exercise petrolling near taiwan stern warning after william lai usa visit

China: ताइवान को ड्रैगन की धमकी, सीमा के नजदीक चीनी वायुसेना और नौसेना ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास

Sat, 19 Aug 2023 01:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइवान Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

चीनी सेना ने ये भी कहा कि यह युद्धाभ्यास ताइवान की आजादी के लिए विदेशी सांठ-गांठ और उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ कड़ी चेतावनी है। 

विज्ञापन
china launches military exercise petrolling near taiwan stern warning after william lai usa visit
चीन-ताइवान तनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : रॉयटर्स

विस्तार

चीन की वायुसेना और नौसेना ने ताइवान की सीमा के नजदीक पेट्रोलिंग और संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान की सीमा के नजदीक चीन के इस युद्धाभ्यास को धमकी माना जा रहा है। बता दें कि चीन की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने पेराग्वे जाते हुए अमेरिका में भी कुछ देर के लिए रुके। इससे चीन नाराज बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चीनी सेना ने दी धमकी
चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने चीनी सेना की ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि ताइवान की सीमा के नजदीक पेट्रोलिंग और युद्धाभ्यास नौसेना और एयरफोर्स के बीच समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। चीनी सेना ने कहा कि युद्धाभ्यास के दौरान असल युद्ध के हालात में सेना की क्षमता को परखा जाएगा। चीनी सेना ने ये भी कहा कि यह युद्धाभ्यास ताइवान की आजादी के लिए विदेशी सांठ-गांठ और उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ कड़ी चेतावनी है। 
विज्ञापन


ताइवान ने भी दिया करारा जवाब
वहीं सीमा के नजदीक चीन के युद्धाभ्यास करने पर ताइवान की सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इस युद्धाभ्यास को उकसावे वाली कार्रवाई बताया है। ताइवान ने कहा कि वह भी इसके जवाब में अपने सैनिकों की तैनाती करेंगे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हाल के सालों में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से लगातार ताइवान के उत्पीड़न के लिए फाइटर प्लेन और जहाज भेजे जा रहे हैं। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा को नुकसान होता है। गौरतलब है कि जब ताइवान के उप-राष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया था, तब भी चीन ने इसकी आलोचना की थी और कड़े कदम उठाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed