फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Korea Egypt report rise in coronavirus cases as curbs ease

चीन, यूक्रेन और मिस्र में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना के मामले, दक्षिण कोरिया में संक्रमण की दूसरी लहर

Sun, 14 Jun 2020 08:06 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
China  Korea Egypt report rise in coronavirus cases as curbs ease
फाइल फोटो - फोटो : PTI

चीन में रविवार को दो महीने में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले में पाए गए हैं। वैश्विक महामारी को नियंत्रण करने के बाद से चीन में पहली बार सबसे अधिक 66 नए मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में कोरोना का बढ़ता संक्रमण यह साफ दिखा रहा है कि व्यापार और यात्रा पर से प्रतिबंध हटाने के बाद कैसे संक्रमण की दूसरी लहर वापस आ सकती है। 

विज्ञापन


मध्य अप्रैल के बाद चीन में यह एक दिन पाए गए यह सर्वाधिक मामले हैं। शनिवार को बीजिंग में अधिकारियों ने शिनफादी बाजार के पास 11 आवासीय इलाकों को सील कर दिया। शनिवार को चीन में कोरोना के 57 नए मामले मिले थे। इसमें से राजधानी बीजिंग के 36 मामले थे।
विज्ञापन


मिस्र, यूक्रेन और उत्तरी मैसेडोनिया में भी शुक्रवार के बाद एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मामले मिले हैं। अमेरिका के भी कुछ राज्यों मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा चेतावनी के बावजूद बाजार को फिर से खोलने पर जोर दे रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में हर दिन 100,000 से अधिक नए मामले पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर से यह महामारी दिसंबर में शुरू हुई थी,और दक्षिण कोरिया, इटली, स्पेन सहित पूरे विश्व में फैल गई। ब्राजील, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में कोरोना के मामले अभी तेजी से बढ़ रहे हैं।


दक्षिण कोरिया की सरकार ने 34 नए मामलों की सूचना दी है। शनिवार को मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1,677 नए मामलों के बारे में बताया। मिस्र में 42,980 संक्रमित मामले अभी तक दर्ज हुए हैं, जिनमें से 1,484 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा शनिवार में यूक्रेन ने 753 नए मामले दर्ज किए गए, जो इस महीने की शुरुआत की दैनिक संख्या से दोगुना है। उत्तरी मैसेडोनिया में अधिकारियों ने 196 मामलों की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed