फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China kicks off delayed parliament session, sets no annual GDP target due to coronavirus crisis

कोरोना संकट से बेहाल चीन, देश ने नहीं तय किया वार्षिक जीडीपी लक्ष्य

Fri, 22 May 2020 11:33 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 22 May 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
China kicks off delayed parliament session, sets no annual GDP target due to coronavirus crisis
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीन में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अटका संसद का वार्षिक सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है। हालांकि, सरकार ने इस बीमारी से पैदा हुई अनिश्चितताओं, चीन तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट का हवाला देते हुए इस साल के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का लक्ष्य तय नहीं किया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में करीब 2,900 सदस्यों के साथ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) सत्र शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। इस जानलेवा वायरस से चीन में 4,634 लोगों की मौत हुई जिनमें से ज्यादातर मौतें वुहान में हुई।
विज्ञापन



चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक गुरुवार तक चीन में कोविड-19 के मामले 82,971 पर पहुंच गए इनमें से 82 मरीजों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने एनपीसी को सौंपी 23 पन्नों की कार्य रिपोर्ट में कहा कि मैं यह बताना चाहूंगा कि हमने इस साल आर्थिक वृद्धि के लिए कोई विशिष्ट लक्ष्य तय नहीं किया है।  चीन ने देश के लगभग सभी हिस्सों को खोल दिया है और अभी संसद के वार्षिक सत्र का आयोजन कर रहा है। यह मार्च में होना था लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण स्थगित हो गया था।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ सत्तारूढ़ ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ के शीर्ष नेता बिना मास्क पहने बैठक में शामिल हुए जबकि 2,897 सदस्यों ने मास्क पहन रखा था।


सदस्यों ने कोविड-19 से लड़ाई में और इस महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को मौन श्रद्धांजलि दी। संसद सत्र में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोविड-19 की जांच कराना अनिवार्य था। कुछ मीडियाकर्मियों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई और उन्हें भी जांच करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed